आज के सुविचार
आज के सुविचार 🌷
Related Posts
ईश्वर सर्वरक्षक है। वह सबकी रक्षा करता है। ईश्वर ने सूर्य बनाया , चन्द्रमा बनाया, पृथ्वी, जल , अग्नि वायु, आकश, पर्वत नदियाँ, समुद्र, फल , फूल, शाक , सब्जी, अनाज, औषधियां, वनस्पतियाँ आदि ये सब चीज़ें बना कर सब के लिए दी। इन सब वस्तुओं के बिना किसी का भी जीवन नहीं चल सकता । कोई भी प्राणी इन वस्तुओं के बिना सुरक्षित नहीं रह सकता । ये सब वस्तुएं ईश्वर ने सभी के लिए दी है।
इसलिए ईश्वर इन सब वस्तुओं के माध्यम से सबकी रक्षा करता है। इसके अतिरिक्त ईश्वर ने सब प्राणियों के कल्याण के लिए मनुष्यों को चार वेदों का ज्ञान भी दिया है। जिस ज्ञान के माध्यम से ईश्वर ने हमें संसार में रहना जीना सिखाया। सब प्रकार की वस्तुओं के गुण कर्म स्वभाव भी वेदों में बतलाये, जिनको जान कर हम संसार की वस्तुओं का ठीक ठीक लाभ ले सकते हैं, और उनसे होने वाली हानियों से बच सकते है। इसके अलावा ईश्वर हमारे मन में भय शंका लज्जा तथा निर्भयता आनंद उत्साह उत्पन्न करके 24 घंटे हमें सावधान करता रहता है, कि आप लोग बुरे काम मत करो और अच्छे काम करो।
यह सब ईश्वर द्वारा की गई रक्षा है। इस प्रकार से ईश्वर यह रक्षा करता है और यह रक्षा सबकी करता है। इसीलिये ईश्वर को सर्वरक्षक कहा जाता है।
Comments are closed.