शिक्षक भर्ती 2022 लेवल-1: जनरल में 88.66% और ओबीसी में 87.33% वालों को ही मिलेगी नियुक्ति
शिक्षक भर्ती 2022 लेवल-1: जनरल में 88.66% और ओबीसी में 87.33% वालों को ही मिलेगी नियुक्ति
बीकानेर
4 साल बाद हुई शिक्षक भर्ती, पिछली भर्ती से 10500 पद कम; नतीजा-जनरल की मेरिट में 14.66% का इजाफा, नॉन टीएसपी की प्रत्येक कैटेगरी में 12-14% अधिक रही मेरिट
शिक्षा विभाग ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा- 2022 में लेवल वन के 15500 पदों पर चयनित कैंडिडेट को नियुक्ति की तैयारियां शुरू कर दी है। नए शिक्षा सत्र में राज्य के स्कूलों को 15500 नए शिक्षक मिलेंगे। चार साल बाद हुई भर्ती परीक्षा के चलते कंपटीशन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। जनरल कैटेगरी में 150 में से 133 मार्क्स हासिल करने वाले कैंडिडेट को ही नौकरी मिलेगी।
जबकि शिक्षक भर्ती 2018 में यह आंकड़ा 111 के करीब था। यानी नॉन टीएसपी की जनरल मेरिट में 74% अंक हासिल करने वाले कैंडिडेट को शिक्षक पद पर नियुक्ति मिल गई थी। लेकिन इस बार कटऑफ में 22 नंबर की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी केवल जनरल कैटेगरी में ही नहीं है, बल्कि ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी सभी वर्गों में 12 से 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चार साल पहले 2018 में लेवल वन के 26 हजार पदों पर भर्ती की गई थी। जबकि इस बार 15500 पदों पर ही भर्ती होगी।
हालांकि मेरिट में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। जैसे चार सालों की देरी के साथ-साथ पिछली बार के मुकाबले इस बार लेवल-वन के 10,500 पद कम होना। इसके अलावा भर्ती परीक्षा में नकल को लेकर सवाल भी उठे। राज्य सरकार को लेवल सैकंड की परीक्षा ही रद्द करनी पड़ी।
भास्कर INSIGHT- 15500 पदों पर 1.25 लाख दावेदार, पिछली भर्ती में 26 हजार पदों पर इसके आधे थे
https://shikshajagat.in
राज्य में लेवल वन के 15500 पदों पर इस बार 1.25 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। ये पिछली शिक्षक भर्ती 2018 के मुकाबले 48 हजार अधिक है। वहीं पिछली बार के मुकाबले इस बार लेवल-वन के पद भी 10,500 कम हैं। नतीजा पिछली बार के मुकाबले इस बार लेवल-वन में सामान्य की मेरिट 88.66% पहुंच गई। पिछली शिक्षक भर्ती 2018 में लेवल-वन के 26 हजार पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा विभाग को 77 हजार आवेदन प्राप्त हुए। पहले जनरल की कट ऑफ 74% थी।
शिक्षक भर्ती 2022 में पहली बार 10% ईडब्ल्यूएस के कोटे को शामिल किया गया है। वही एमबीसी के कोटे में 4% की बढ़ोतरी की गई है। शिक्षक भर्ती 2022 में ईडब्ल्यूएस कोटे की मेरिट 86% रही है। जो ओबीसी से 1.33% कम है।
Comments are closed.