Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

9 लाख अभ्यर्थियों को झटका मई में आएगा अध्यापक भर्ती का परिणाम,

16

9 लाख अभ्यर्थियों को झटका:मई में आएगा अध्यापक भर्ती का परिणाम, 77 हजार ​​​​​​​आपत्तियों ने बिगाड़ा परिणाम का शेड्यूल📚✅

जयपुर

बोर्ड ने पहले कहा था- अप्रैल के अंत में परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित अध्यापक भर्ती-2022 के परिणाम के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मार्च में परीक्षा समाप्ति के बाद बोर्ड ने कहा था कि अप्रैल के अंत तक इस भर्ती का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। लेकिन इस महीने के अंत तक परिणाम जारी होने की कोई संभावना नहीं है। प्रारंभिक आंसर की जारी होने के बाद मिली आपत्तियों की संख्या के कारण परिणाम जारी करने का गणित गड़बड़ा गया है। इसलिए अब इस भर्ती का परिणाम मई में जारी होगा।

बोर्ड की ओर से 48 हजार पदों के लिए अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया था। इसमें 9.65 लाख अभ्यर्थियों में से 9.02 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने सवालों को लेकर जो आपत्तियां लगाईं, उनकी संख्या को देखकर बोर्ड के अधिकारी भी हैरान रह गए। लेवल-1 व लेवल-2 में कुल मिलाकर 77939 आपत्तियां दर्ज करा दी। अब इतनी बड़ी संख्या में आपत्तियां आने से बोर्ड के सामने अप्रैल के अंत तक परिणाम जारी करने का संकट खड़ा हो गया। क्योंकि आपत्तियों की जांच के बिना परिणाम जारी करना संभव नहीं है। इस कारण अब बोर्ड इस भर्ती का परिणाम मई में जारी करेगा। उधर, अभ्यर्थी इस परीक्षा का परिणाम जल्दी से जल्दी जारी करने की मांग कर रहे हैं ताकि उनको आचार संहिता से पहले नियुक्ति मिल सके। 96 हजार अभ्यर्थियों के होंगे दस्तावेज सत्यापन – यह भर्ती अभी नियुक्ति से पहले कई चरणों से होकर गुजरेगी।

अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी चिंता का कारण भी यही है। इस भर्ती में अभी तो प्रारंभिक परिणाम जारी होगा तो इसमें पदों की संख्या के दोगुना के हिसाब से 96 हजार अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन में भी विभाग को समय लगेगा। यह काम पूरा होने के बाद अंतिम परिणाम जारी होगा। अंतिम परिणाम जारी होने के बाद शिक्षा विभाग अभ्यर्थियों को जिला आवंटन करेगा। फिर नियुक्ति से पहले जिलों में काउंसलिंग होगी। अगर प्रारंभिक परिणाम में ही देरी होगी तो आगे की सभी प्रक्रियाएं भी उसी के अनुसार लेट होती जाएंगी।

बोर्ड ने अप्रैल के अंत तक परिणाम जारी करने का वादा किया था। बोर्ड अपना वादा निभाते हुए इसी महीने परिणाम जारी करे। अभ्यर्थी इस भर्ती के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड को सीईटी का परिणाम भी जल्दी से जल्दी जारी करना चाहिए। – उपेन यादव, अध्यक्ष, राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ

परिणाम की आपत्तियों की संख्या बहुत अधिक है। उनकी जांच की जा रही है। इसलिए इस माह परिणाम जारी होने की संभावना नहीं है। – हरि प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading