महिला की पिटाई कर छत से फेंका, 2 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
महिला की पिटाई कर छत से फेंका, 2 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
हरदोई टडियावां। गांव के 2 युवकों ने बेवजह किसी बात पर महिला की पिटाई करते हुए उसे छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
टडियावां थाने के ग्राम कोटरा की सुशीला पत्नी सुशील ने गांव के रहने वाले अनुराग और सत्यपाल पर मारपीट करते हुए छत से फेकनें का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में उसने आरोप लगाया कि गांव के दोनों युवक बीती 10 फरवरी की सुबह उसके छत पर चढ गए, उसी बीच दोनों युवकों ने बेवजह किसी बात पर उसकी पिटाई कर दी। इतना नहीं उसे छत से नीचें फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। पुलिस ने उसकी तहरीर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed.