Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

अब eBay भी करेगा छंटनी

22

अब eBay भी करेगा छंटनी

🟡 Google, Amazon, Meta, Microsoft और भी कई टेक दिग्गज पहले ही 2023 में बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा कर चुके हैं। ई-कॉमर्स फर्म eBay इंक ने भी घोषणा की है कि वह वैश्विक स्तर पर 500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। छंटनी किए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या का 4% है▪️

हरियाणा पुलिस को मिला राष्ट्रपति फ्लैग

🟡 हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि 14 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करनाल में हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति फ्लैग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस को पहली बार, जब से हरियाणा बना है , राष्ट्रपति फ्लैग मिला है। इस फ्लैग को प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करनाल आ रहे है▪️

राष्ट्रपति आज आएंगी ब्रह्माकुमारी सेंटर, नही रोका जायेगा यातायात

⭕हरियाणा के शहरीय प्रशासन ने कहा है कि आज गुरुग्राम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाहरी इलाके में आयोजित होने वाले एक आधिकारिक कार्यक्रम में जाएंगी. इसको लेकर कोई यातायात प्रतिबंध नहीं होगा. इससे पहले पुलिस ने कहा था कि दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर छह घंटे तक यातायात बंद रहेगा. राष्ट्रपति मुर्मू महिलाओं के एक राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली-जयपुर राजमार्ग से कुछ दूर स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर जाएंगी. महिलाओं के नेतृत्व वाली आध्यात्मिक संस्था ‘ब्रह्म कुमारी’ गुरुग्राम में सिटी सेंटर से लगभग 40 किमी दूर 28 एकड़ क्षेत्र में रिट्रीट संचालित करती

महबूबा मुफ्ती नई दिल्ली में पुलिस हिरासत में

⭕J&K प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का विरोध करने के लिए दिल्ली आईं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP नेता महबूबा मुफ्ती को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान उनके कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में जो हो रहा है वो एक्सट्रीम है। मेरे हिसाब से किसी स्टेट में इतने बुलडोज़र नहीं होंगे, जितने जम्मू-कश्मीर में चल रहे हैं▪️

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading