Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

ब्राह्मण संस्थाएं मिलकर करे गुड़गांव का विकास: मुकेश पहलवान

91

ब्राह्मण संस्थाएं मिलकर करे गुड़गांव का विकास: मुकेश पहलवान

गुड़गांव ! ब्राह्मण संस्थाएं मिलकर गुड़गांव का चहुमुखी विकास करें। इसके लिए सभी ब्राह्मण संस्थाओं को एक मंच पर आना चाहिए। उक्त विचार मुकेश पहलवान ने ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड व ब्राह्मण एकता मंच द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि सभी एक छत के नीचे आकर कार्य करें। तभी समाज की उन्नति हो सकती है। किसी भी समाज की ताकत उनकी एकता होती है। इस अवसर पर समारोह के अध्यक्ष निगम पार्षद अश्वनी शर्मा , विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर निगम के पूर्व अधिकारी अंबिका प्रसाद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा गाडौली प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ, कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस, वरिष्ठ ब्राह्मण नेता राजकुमार त्यागी मौजूद थे।
निगम पार्षद अश्वनी शर्मा ने कहा कि एकता में बहुत बल् है। हम सभी को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। किसी भी समाज की पहचान उसके अच्छे कार्यों से होती है। हमें अच्छे कार्य करते रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र शर्मा गाडौली ने कहा कि हमें एक दूसरे के दुख सुख में साथ रहना चाहिए। जब हम एक दूसरे के दुख सुख को अपना मानेंगे। तभी हम संगठित हो पाएंगे। आचार्य गौरी शंकर गौतम जी ने कहा कि ब्राहमण समाज ने सदैव दुनिया को एक अच्छी शिक्षा दी है और आगे भी वह अच्छी शिक्षा देता रहेगा। इसके लिए हमें अपने मन और कर्म को अच्छी तरह से तैयार करना होगा।
ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सदा सदैव पूजनीय रहा है। उन्होंने हमेशा अपने ज्ञान से दुनिया को एक अच्छा संदेश दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय कुमार शांडिल्य ने सभी लोगों को शपथ दिलाई और कहा कि हम एक दूसरे के दुख सुख में काम आएंगे। इस अवसर पर ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व पुलिस अधिकारी विजय कुमार शांडिल्य, ब्राह्मण महासंघ के चेयरमैन आचार्य गौरी शंकर गौतम जी, पूर्व पुलिस अधिकारी घनश्याम वशिष्ठ, पूर्व पुलिस अधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा, रामकिशन भारद्वाज अक्लिमपुर, युवा ब्राह्मण नेता जतिन शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, राहुल पांडे, वरिष्ठ ब्राह्मण नेता नरोत्तम वत्स, कादीपुर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, झाड़सा ब्राह्मण सभा अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, ब्राह्मण विकास परिषद महासचिव प्रमोद शर्मा, ब्राह्मण सभा अशोक विहार अध्यक्ष महेन्द्र कौशिक, वरिष्ठ ब्राह्मण नेता बनवारी लाल शर्मा, युवा नेता चंचल कौशिक कार्तिकेय गौड़, कमल शर्मा, पवन शर्मा, सुरेश वशिष्ठ,मीनू शर्मा पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण , वरिष्ठ नेता मनोज भारद्वाज, योगेश भारद्वाज ,नवीन त्यागी, अनिल अत्री, मुकेश शर्मा ,एस डी शास्त्री, मुकेश शास्त्री, गोविंद वशिष्ठ, सत्यदेव शर्मा आदि मौजूद थे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading