Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

दो दिवसीय 12वीं धम्मिका काई कप कराटे प्रतियोगिता 23 और 24 अक्तूबर 2021 को आयोजित

148

रोहतक जिले में दो दिवसीय 12वीं धम्मिका काई कप कराटे प्रतियोगिता 23 और 24 अक्तूबर 2021 को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 800 से ज्यादा खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें 15 राज्यों के अलावा गुरूग्राम जिले से गुरूग्राम शहर, फर्रूखनगर, पटौदी, साढराणा, पातली आदि कई गांवों से से भी खिलाडियों ने भाग लिया। वहीं सांई कराटे अकेडमी के खिलाडियों ने भी भाग लिया था जिन्होंने गुरूग्राम का नाम रोशन करते हुए 10 स्वर्ण, 9 रजत और 14 कांस्य पदक खिलाडियों ने जीते।
उक्त जानकारी कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव शिहान सुनील सैनी वह प्रधान एशियन जज शिहान राजू किडवाल ने दी। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट कराटे डू एसोसिएशन गुरूग्राम के प्रथम कटारिया ने 24 किलोग्राम भार वर्ग तृतीय दृष्टि शर्मा 32 किलोग्राम भार वर्ग द्वितीय, दिव्या धवन 58 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय, विवान कटारिया 38 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय, यंज्ञास कटारिया ने 20 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम, दिविशा 33 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीय, परीशा ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम, अक्षित त्यागी ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम, रोहित जांगडा 74 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि एक स्वर्ण पदक गौरव धवन 62 किलों भार वर्ग, माधवी शर्मा 30 किलो भारवर्ग, होमी शर्मा 30 किलो भारवर्ग ,आरोही बंसल 20 किलो भार वर्ग, प्रतीक यादव 35 किलो भारवर्ग, राजीव मुंडलिया 25 किलो भार वर्ग ,हर्षित यादव 30 किलो भार वर्ग में पदक हासिल किए। वहीं रजत पदक सरगम 22 किलो भारवर्ग, मानसिंह बैरवा किलोग्राम भार वर्ग, टीकम 75 किलो भारवर्ग, समर्थ प्रताप 30 किलो भार वर्ग में पदक हासिल किए। वहीं कांस्य पदक पारुल वशिष्ट 45 किलो भार वर्ग, लक्षु चाहर 65 किलो भार वर्ग श्रृष्टि सिंह 20 किलो भार वर्ग, गरिमा सैनी 25 किलो भार वर्ग, दृष्टि शर्मा 25 किलो भार वर्ग, पूर्व कपूर 20 किलो भारवर्ग, वंश शर्मा 40 किलो भारवर्ग, हर्ष कुमार 36 किलो भारवर्ग, युवराज 40 किलो भारवर्ग, अक्षय 65 किलो भारवर्ग, लक्षय 45 किलो भार वर्ग में पदक हासिल किए।
सुनील सैनी ने कहा कि खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता में पदक हासिल कर अपने परिवार का ही नहीं अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आने वाले समय ये खिलाडी ओलम्पिक में भी जायेंगे और पदक देश के लिए पदक जीतकर लाएंगे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading