शक्ति मंदिर और राम मंदिर में आज भारत माता की आरती
शक्ति मंदिर और राम मंदिर में आज भारत माता की आरती
धनबाद: चैत्र प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष पर बुधवार को शहर के शक्ति मंदिर और राम मंदिर में भारत माता की दिव्य आरती होगी। संध्या आरती के पश्चात दोनों ही मंदिरों में शाम साढ़े छह बजे आरती होगी। शक्ति मंदिर कमेटी के ब्रजेश मिश्र ने बताया कि प्रात: पांच बजे मंगलाआरती होगी। तीन सौ किलो दूध से माता रानी के लिए फलाहारी खीर का भोग बनेगा। प्रात: सात बजे से मंदिर के पट बंद होने तक प्रसाद बांटा जाएगा। कमेटी के सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि माता रानी के दरबार को आकर्षक फूलों व लाइटिंग से सजाया गया है। संध्या में 251 दीपों जलाकर भारत माता की आरती होगी। महिलाओं के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई है। इधर जोड़ाफाटक रोड स्थित राम मंदिर में 301 दीयों से भारत माता की आरती होगी।
Comments are closed.