Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मोदी सरकार की नीतियों से दुनिया में भारत की छवि निखरी: धनखड़

25

मोदी सरकार की नीतियों से दुनिया में भारत की छवि निखरी: धनखड़

मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने पर भाजपा का महासंपर्क अभियान

प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने चंदू गांव में किया गली-गली पहुंच संपर्क

हर घर बांटी मोदी और मनोहर सरकार के कार्यों के उल्लेख वाली पुस्तिका

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम । 
केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा भर में महासंपर्क अभियान चलाया। जिसके तहत हर बूथ पर भाजपा नेताओं ने 100-100 लोगों से संपर्क किया। भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव चंदू के बूथ नंबर 126 पर 100 घरों में संपर्क किया। उनके साथ गांव के सरपंच कुलदीप यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। धनखड़ ने सभी परिवारों में मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं का उल्लेख करने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आठ साल पॉकेट बुकलेट भी वितरित की और बताया कि किस तरह से देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

मोदी मॉडल अब पूरी दुनिया की पसंद
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़  ने कहा कि विकास के मोदी मॉडल को अब पूरी दुनिया पसंद कर रही है। मोदी सरकार की नीतियों से दुनिया भर में भारत की छवि निखरी है। देश के लोगों में मोदी सरकार के प्रति काफी सकारात्मकता है और वे आगामी कई वर्षों तक मोदी जी को प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सैंकड़ों योजनाएं ऐसी है, जो पहली बार देश में लागू की गई और जिससे देश का हर व्यक्ति विकास की सीढ़ी चढ़ रहा है। यही कारण है कि भारत के करोड़ों लोग मोदीजी को सदा प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। परिवारों से संपर्क के दौरान उन्हें योजनाओं की बुकलेट देते हुए धनखड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का करोड़ों लोग फायदा ले रहे हैं।

मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं
उन्होंने अपील की कि सभी को मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। धनखड़ ने सफल महासंपर्क अभियान का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि पिछले 21 दिन से पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने अभियान को सफल बनाने के लिए मेहनत की है, जिससे 5 मई से 25 मई तक 2 लाख लोगों से संपर्क किया गया और गुरुवार (26 मई) को मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रदेश का एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर संपर्क में जुटा। 3 घंटे सुबह और 3 घंटे शाम को संपर्क अभियान चला और हर बूथ पर 100 परिवारों में संपर्क कर एक दिन में 19 लाख परिवारों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। धनखड़ ने बताया कि राज्य के 19786 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 100-100  परिवारों में संपर्क किया है और ऐसे एक दिन में 19 लाख परिवारों से संपर्क करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा गुरुग्राम जिले में सभी विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने बूथों पर जनसंपर्क किया और बुकलेट वितरित की।

पॉकेट पुस्तिका से घर-घर पहुंचा मोदी-मनोहर संदेश
गुरुवार को जनसंपर्क अभियान में शामिल हर कार्यकर्ता ने पॉकेट साइज पुस्तका के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की मनोहर सरकार के कार्य घर-घर पहुंचाए। गुरुग्राम जिले के सभी बूथों पर लगभग एक लाख पुस्तिका परिवारों में संपर्क के दौरान बांटी गई, जबकि प्रदेश भर में 19786 बूथों पर 19 लाख लोगों से संपर्क करते हुए लगभग 19 लाख पुस्तिका लोगों को दी गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के अनुसार  ष्सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आठ सालष् नामक इस पुस्तिका में आयुष्मान भारत से लेकर राम मंदिर निर्माण तक का सफर तो है ही, साथ ही जम्मू-कश्मीर से धारा 307 और देश की मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मोदी सरकार ने कैसे मुक्त किया, यह भी बताया गया है। गुरुवार को यह पुस्तिका लेकर ही प्रदेश भाजपा का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने बूथों पर घरों में संपर्क करने पहुंचा।

डबल इंजन सरकार के प्रति विश्वास और बढ़ेगा
इस पुस्तक को तैयार करने वाले भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि 36 पेज की इस पुस्तिका में मोदी सरकार और मनोहरलाल सरकार के जनहित की योजनाओं को तो बताया ही है, इसमें राम मंदिर निर्माण, सीएए कानून, नई शिक्षा नीति नीति बनाने के साथ-साथ जम्मू कश्मीर से धारा 370 के खात्मे, तीन तलाक के खात्मे का भी जिक्र कर इन्हें ऐतिहासिक कदम बताया गया है। अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में तैयार इस पुस्तिका को बुधवार शाम ही सभी जिलों के सभी मंडलों तक पहुंचा दिया गया था। इस पुस्तक में दी गई जानकारी से लोगों को योजना की जानकारी तो मिलेगी ही, भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रति विश्वास और बढ़ेगा।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading