ग्रह दशा सुधारने की महत्वपूर्ण व उपयोगी बाते
ग्रह दशा सुधारने की महत्वपूर्ण व उपयोगी बाते)
🌻जानिए अपनी छोटी-छोटी आदतों से कैसे सुधारें ग्रहों को?
🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀🥀
Related Posts
- मंदिर को साफ करते हैं तो बृहस्पति बहुत अच्छे फल देगा।
- अपनी जूठी थाली या बर्तन उसी जगह पर छोड़ने से सफलता में कमी आती है।
- जूठे बर्तन को उठाकर जगह पर रखते हैं या साफ कर लेते हैं तो चंद्रमा व शनि ग्रह ठीक होते हैं।
- देर रात जागने से चंद्रमा अच्छे फल नहीं देता है।
- कोई भी बाहर से आए, उसे स्वच्छ पानी जरूर पिलाएं, राहु ग्रह ठीक होता है। राहु का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
- रसोई को गंदा रखते हैं तो आपको मंगल ग्रह से दिक्कत आएंगी। रसोई हमेशा साफ-सुथरी रखेंगे तो मंगल ग्रह ठीक होता है।
- घर में सुबह उठकर पौधों को पानी दिया जाता है तो हम बुध, सूर्य, शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करते हैं।
- जो लोग पैर घसीटकर चलते हैं, उनका राहु खराब होता है।
- बाथरूम में कपड़े इधर उधर फेंकते हैं, बाथरूम में पानी बिखराकर आ जाते हैं तो चंद्रमा अच्छे फल नहीं देता है।
- बाहर से आकर अपने चप्पल, जूते व मोजे इधर-उधर फेंक देते हैं, तो उन्हें शत्रु परेशान करते हैं।
- राहु और शनि ठीक फल नहीं देते हैं अगर बिस्तर हमेशा फैला हुआ हो, सलवटें हों, चादर कहीं, तकिया कहीं।
- चीखकर बोलने से शनि खराब होता है।
- बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है तथा गुरु ग्रह अच्छा होता है।
- अपशब्द बोलने व गालियां देने से गुरु और बुध खराब होते हैं। यदि आप भी गालियां देने के शौकीन हैं तो बुढ़ापे में बिस्तर पकड़ने के लिए तैयार रहें।
🎷🎷🎷🎷🎷🎷🎷🎷
Comments are closed.