बकिंघम पैलेस
बकिंघम पैलेस (लंदन)
Related Posts
- बकिंघम पैलेस ब्रिटिश राजशाही का लंदन स्थित आधिकारिक निवास है
- बकिंघम पैलेस को दुनिया के सबसे महंगे घर के रूप में जाना जाता है
- इस पैलेस में कुल 775 कमरे हैं, इसमें से 52 रॉयल कमरे हैं। जिसमें केवल राजघराने के लोग ही रहते हैं
- साल 1703 में ड्यूक ऑफ बकिंघम ने लंदन में रहने के लिए एक बड़े टाउन हाउस को बनवाया था। इसे आज हर कोई बकिंघम पैलेस के नाम से जानते हैं
- साल 1837 में पहली बार महारानी विक्टोरिया ने इस महल को अपना ऑफिशियल घर बनवाया था। वह बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी थीं
- वेस्टमिंस्टर शहर में स्थित यह राजमहल राजकीय आयोजनों और शाही आतिथ्य का केंद्र है
- यह ब्रिटेन वासियों के लिये राष्ट्रीय हर्षोन्माद और संकट के समय चर्चा का विषय रहा है
- 1703 में बकिंघम के ड्यूक के लिये एक ऐसी जगह पर बनाया गया एक विशाल टाउन हाउस था, जो कम से कम 150 सालों तक निजी स्वामित्व के अधीन रहा
- 1761 में इसे जॉर्ज III महारानी चार्लोट के लिये एक निजी आवास के रूप में अधिगृहित कर लिया गया था और “द क्वींस हाउस” के नाम से जाना गया
- 19वीं सदी के दौरान मुख्य रूप से वास्तुकारों जॉन नैश और एडवर्ड ब्लोर द्वारा एक केंद्रीय प्रांगण की आस-पास तीन बालकनियाँ बनाकर इसका विस्तार किया
- 1837 में महारानी विक्टोरिया के शासन में बकिंघम पैलेस ब्रिटिश राजशाही का आधिकारिक शाही महल बन गया
- महल के पूर्व में स्थित बालकनी से शाही परिवार पारंपरिक तौर पर बाहर मौजूद भीड़ को संबोधित करता है
- महल का छोटे गिरजाघर को द्वितीय विश्व युद्ध में एक जर्मन बम द्वारा नष्ट कर दिया गया था इस जगह पर क्वींस गैलरी बनायी गयी है
- बकिंघम पैलेस का गार्डन लंदन का सबसे बड़ा निजी गार्डन है
- राजकीय कक्ष, जिन्हें आधिकारिक और राजकीय मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया जाता था अगस्त-सितंबर में सार्वजनिक तौर पर खोला जाता है
- महल का आकार 108 मीटर बटा 120 मीटर है, ऊंचाई 24 मीटर है और इसमें 77,000 वर्गमीटर का फ़्लोर स्पेस (828,818 वर्ग फ़ीट) मौजूद है
- इस आलिशान घर में कुल 1514 दरवाजे और 760 खिड़कियां हैं। यही नहीं 350 से ज्यादा घड़ियां यहां लगी हुई हैं
- बकिंघम पैलेस के बेसमेंट में एक एटीएम मशीन भी है, जो केवल शाही परिवार के लोग ही इस्तेमाल कर सकते हैं
Comments are closed.