Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

ब्रह्म समाज ने सर्व समाज का किया सम्मान: डॉ मुकेश शर्मा

29

ब्रह्म समाज ने सर्व समाज का किया सम्मान: डॉ मुकेश शर्मा

ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के होली मिलन समारोह में हरियाणा के कोने कोने से शामिल हुए हजारों लोग, समाज में दिखी अपार एकजुटता 

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम: ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा के सानिध्य में सोमवार को गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित जिमखाना क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में हरियाणा के कोने कोने से हजारों लोग शामिल हुए। समारोह में ब्राह्मण समाज के साथ सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे और सब को सम्मान देते हुए होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। समारोह के दौरान ब्राह्मण समाज के साथ सर्व समाज में अपार एकजुटता देखने को मिली। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत किए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ कुलदीप शर्मा ने सभी उपस्थित नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज इस समारोह में पूरे प्रदेश से ब्राह्मण समाज के साथ सर्व समाज के लोग आए हैं, खापों के प्रधान हैं, स्वयंसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष हैं, यह देखकर हमें बहुत ही प्रसन्नता हो रही है। यह खुशी की बात है कि समाज में एकजुटता आ रही है। डॉ कुलदीप शर्मा ने ब्राह्मण समाज के साथ सर्व समाज के लोगों को आपसी भाईचारे के साथ एकजुट रहते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह को ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस अधिकारी विश्वपति त्रिवेदी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी जसवंत सिंह मराठा और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव उत्तम प्रकाश तिवारी ने संबोधित किया और ब्रह्म समाज के दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ मुकेश शर्मा ने समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। डॉ मुकेश शर्मा ने कहा कि होली मिलन समारोह में ब्राह्मण समाज के साथ समाज के हर वर्ग के नागरिक और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान समाज की एकजुटता पर विचार मंथन किया गया और ब्राह्मण समाज के संस्कारों के प्रति भी सबको जागरूक किया गया। डॉ मुकेश शर्मा ने कहा कि ब्रह्म समाज ने हमेशा ही सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम किया है। अपने अच्छे कार्यों और संस्कारों के चलते सबका सहयोग किया है। आज ब्राह्मण समाज को यह अवश्य जानने की जरूरत है कि जो हमारे परंपरागत संस्कार रहे हैं वह हमेशा बरकरार रहें। क्योंकि शिक्षा और संस्कार ही ब्राह्मण समाज की धरोहर है। समारोह में ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया के गुरुग्राम जिला अध्यक्ष एडवोकेट ललित भारद्वाज, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष लालचंद शर्मा, भिवानी से जेपी शर्मा, हिसार से संजय शर्मा अंबाला वीरेंद्र वशिष्ठ, जींद से डॉ नरेश शर्मा, झज्जर से मुन्ना हर्ष, करनाल से धर्मपाल कौशिक और पूर्व सरपंच विजेन्द्र शर्मा, नूंह से हर गोविंद शर्मा, पानीपत से एडवोकेट यशपाल भारद्वाज, सोनीपत से देवेंद्र गौतम, रेवाड़ी से प्रेम कौशिक सिरसा से देवीलाल शर्मा, रोहतक शहर शर्मा यमुनानगर से राजेंद्र शर्मा, पलवल से दीना शर्मा, कुरुक्षेत्र से आनंद शर्मा फतेहाबाद से पुरुषोत्तम पाराशर, महेंद्रगढ़ से डिप्टी राम शर्मा, चरखी दादरी से राजकुमार शर्मा, कैथल से देवी राम कसान, पंचकूला से एडवोकेट शर्मिला शर्मा एवं मंसाराम और जगाधरी से भारत शर्मा और शिवकुमार शर्मा, एडवोकेट रविंद्र जैन की गरिमामय उपस्थिति दर्ज रही और सभी ने एक दूसरे को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके अलावा कार्यक्रम में आरएम भारद्वाज, 360 खाप के प्रधान चौधरी महेंद्र सिंह ठाकरान, जैन समाज से रविंद्र जैन वैश्य समाज से समाज से देवेंद्र गुप्ता, रिटायर्ड एसपी महाराज सिंह, सिख समाज से केएस संधू, मोना त्रिवेदी, ममता शर्मा, नेहा शर्मा, श्वेता शर्मा, मंजू शर्मा, नेहा वशिष्ठ, महेंद्र वशिष्ठ, अतर शर्मा, कपड़ा रिटायर्ड जज जेबी शर्मा, सुरेश मिश्रा राजीव शर्मा,गौरव भल्लव, प्रवीण शर्मा ब्राह्मण समाज गुरुग्राम के अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, आदर्श ब्राह्मण सभा से योगेश कौशिक, ब्रह्मा फाउंडेशन के अध्यक्ष कुलदीप वशिष्ठ, आरपी कौशिक धर्मवीर शर्मा, महेंद्र शर्मा, श्रीराम शर्मा शुभम शर्मा, मोनू शर्मा, आशीष गौरव वशिष्ठ, रामपत यादव, डॉ भारद्वाज महिला आयोग हरियाणा की पूर्व अध्यक्ष सुमन दहिया, रश्मि शर्मा, मिसेज पांडेय, सुशील शर्मा वेद प्रकाश गायत्री देवी श्री कृष्ण शर्मा संभालका भरत सिंह मामचंद गोविंद आदि हजारों लोग मौजूद रहे और सभी ने सभी के लिए मंगलमय कामनाएं की।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading