Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 16 नवंबर को बुलाई विधायक दल की बैठक

13

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 16 नवंबर को बुलाई विधायक दल की बैठक

   हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 16 नवंबर को चंडीगढ़ अपने निवास पर हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। विधायक दल की मीटिंग के अंदर जहां ऐलनाबाद के चुनाव परिणाम पर चर्चा होगी वही वर्तमान राजनीतिक हालात तथा भविष्य में होने वाले शीतकालीन सत्र पर चर्चा की जाएगी। विधायक दल की मीटिंग के अंदर जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के सभी विधायक मौजूद रहेंगे वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा गुटके 5 विधायकों की मौजूदगी भी रह सकती है। अतीत में भी विधायक दल की हर बैठक के अंदर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा गुट के विधायक ज्यादातर आते रहे हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस तथा नेता प्रतिपक्ष के गुटों में जिस प्रकार खुली रस्साकशी चल रही है उससे कांग्रेस मजबूत होने की बजाय हरियाणा के अंदर कमजोर हो रही है। हरियाणा के अंदर कांग्रेस में गुटबाजी  दिन-ब-दिन बढ़ रही है। हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर दिव्यांशु बुद्धि राजा के चयन के बाद हुड्डा गुट को विशेष ताकत मिली है। दीपेंद्र हुड्डा की टीम के सदस्य माने जाने वाले दिव्यांशु बुद्धि राजा एनएसयूआई में रहते हुए भी सदैव हुड्डा खेमे में रहे। वहीं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा लगातार राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रियता बढ़ाएं हुए हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading