सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में किया बदलाव
सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में किया बदलाव
🟡 भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब तय सेंटरों पर एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम होंगे। यह एग्जाम 60 मिनट का होगा। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनेगी। इसके बाद कैंडिडेट्स को फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। पहला ऑनलाइन एग्जाम अप्रैल 2023 में कराया जाएगा। भारतीय सेना के अधिकारियों के मुताबिक, पहला ऑनलाइन एग्जाम अप्रैल 2023 में लगभग 200 केंद्रों पर कराया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 फरवरी के आसपास शुरू हो जाएगी। इसके लिए एक महीने का समय दिया जाएगा▪️
Comments are closed.