Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

रीट के 46000, सैकंड ग्रेड के 9760 के बाद फर्स्ट ग्रेड के छह हजार पदों पर अावेदन आज से

25

77,260 पद भरेंगे; रीट के 46000, सैकंड ग्रेड के 9760 के बाद फर्स्ट ग्रेड के छह हजार पदों पर अावेदन आज से🏅👇

बांसवाड़ा
प्रदेश के बेराेजगारांे के लिए यह साल वैकेंसी के नाम रहने वाला है। शिक्षा विभाग में एक के बाद एक भर्तियों की भरमार अा रही है। वर्तमान में रीट-2022 व सैकंड ग्रेड के 9,760 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं आरपीएससी ने फर्स्ट ग्रेड के 6 हजार पदों पर विज्ञप्ति निकाली है, 5 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हाे जाएगी। इस साल वर्तमान में रीट लेवल-1 के 15,500 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम दाैर में है। वहीं, रीट 2022 के बाद शिक्षकों के 46 हजार पदों पर भर्ती होगी। एेसे में शिक्षकाें के फर्स्ट ग्रेड, सैकंड ग्रेड सहित कुल 77 हजार 260 पदों पर इस साल के अंत तक भर्ती प्रक्रियाएं पूरी हाेने की संभावना है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में 3800 सैकंडरी स्कूलाें में सीनियर सैकंडरी स्कूलाें में क्रमाेन्नत किया है।

रीट लेवल-1 में चयनित 15,500 अभ्यर्थियों काे जिला आवंटन, क्रमोन्नत स्कूलों को मिलेंगे शिक्षक

विषय पद
बायाेलाॅजी 162
काॅमर्स 130
म्यूजिक 12
ड्राॅइंग 70
कृषि 280
भूगाेल 793
इतिहास 807
हिंदी 1462

ग्रेड सैकंड शिक्षक भर्ती

इधर, रीट लेवल-1 के चयनित अभ्यर्थियों काे काउंसलिंग के बाद नियुक्ति : रीट लेवल-1 के 15,500 चयनित अभ्यर्थियों काे जिला आवंटन कर दिया है। अब शिक्षा विभाग काउंसलिंग के लिए बुलाएगा। काउंसलिंग के बाद इनकाे स्कूलाें में खाली पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इसकाे लेकर शिक्षा निदेशालय की अाेर से जल्द पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
9760 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 11 अप्रैल से चल रही है। इसमें सबसे ज्यादा संस्कृत में 1800 पद हैं। अंग्रेजी में 1668, सामाजिक विज्ञान के 1640, गणित के 1613, विज्ञान के 1565 व हिंदी के 1298 पदों पर भर्ती हाेगी।

6 हजार पदों पर फर्स्ट ग्रेड भर्ती, सबसे अधिक हिंदी में 1462 पद

विषय पद
अर्थशास्त्र 62
समाजशास्त्र 13
लाेक प्रशा. 9
पंजाबी 15
उर्दू 40
काेच 5
शा. शिक्षक 112
विषय पद
राज. विज्ञान 1196
अंग्रेजी 342
संस्कृत 194
रसा. विज्ञान 122
गृह विज्ञान 22
भाै. विज्ञान 82
गणित 68

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading