केवीएस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 7 फरवरी से 3 मार्च तक होगा परीक्षा का आयोजन
KVS Admit Card 2022: केवीएस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 7 फरवरी से 3 मार्च तक होगा परीक्षा का आयोजन
केंद्रीय विद्यालय समिति ने पीआरटी (म्यूजिक), असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के मुताबिक, केवीएस रिक्रूटमेंट एग्जाम की शुरुआत 7 फरवरी, 2023 से हो जाएगी।
फिलहाल केंद्रीय विद्यालय समिति ने असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल और पीआरटी (म्यूजिक) पोस्ट के लिए होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, स्टेनोग्राफर जैसे पदों के लिए एडमिट कार्ड को एग्जाम शुरू होने से दो दिन पहले जारी किया जाएगा।
किस पद के लिए कब होंगे एग्जाम?
असिस्टेंट कमिश्नर: 07.02.2023
प्रिंसिपल: 08.02.2023
वाइस-प्रिंसिपल और पीआरटी (म्यूजिक): 09.02.2023
टीजीटी: 12 से 14 फरवरी 2023
पीजीटी: 16 से 20 फरवरी 2023
फाइनेंस ऑफिसर, एई(सिविल) और हिंदी ट्रांसलेटर: 20.02.2023
पीआरटी: 21 से 28 फरवरी 2023
जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट: 1 से 5 मार्च, 2023
स्टेनोग्राफर ग्रेड-2: 5 मार्च, 2023
लाइब्रेरियन, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट: 06.03.2023
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर आपको Announcements सेक्शन में जाना होगा।
यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डायरेक्ट लिंक दिखेगी।
लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा।
एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए लॉग इन करें।
डिटेल्स फिल करने के बाद केवीएस हॉल टिकट ओपन हो जाएगा।
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट निकाल लें।
Comments are closed.