10 अप्रैल महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
10 अप्रैल महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –
1816 – संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।
1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
1889 – राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
1912 – टाइटेनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
1916 – प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन।
1922 – ऐतिहासिक जेनेवा सम्मेलन शुरू।
1938 – आस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया।
1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह “इनसेट-1ए” का सफल प्रक्षेपण।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के बीच समझौता सम्पन्न।
2001 – भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
2003 – अमेरिका ने इराक पर कब्जा कर लिया।
जन्मदिवस
1847- पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
1880 – स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का जन्म हुआ।
1894 – भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।
1897 – बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का जन्म।
1928 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का जन्म।
1931 – हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका किशोरी अमोनकर का जन्म।
1932 – बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा का जन्म।
1940 – घोष को समर्पित सुब्बू श्री निवास का जन्म हुआ ।
पुण्यतिथि
1984- उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि नाजिश प्रतापगढ़ी का निधन।
1931 – विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान दार्शनिक खलील जिब्रान का निधन।
1995 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न से सम्मानित भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।
Comments are closed.