Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

भाविप की युवा भारत शाखा एवं गुरू द्रोणाचार्य शाखा ने मनाई दिवाली

23

भाविप की युवा भारत शाखा एवं गुरू द्रोणाचार्य शाखा ने मनाई दिवाली
-दिवाली परिवार मिलन समारोह का किया गया आयोजन

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। भारत विकास परिषद गुरुग्राम की युवा भारत शाखा एवं गुरु द्रोणाचार्य शाखा द्वारा दिवाली परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। अल्पाइन स्कूल सेक्टर-38 में आयोजित इस समारोह में दोनों शाखाओं के लगभग 100 परिवार उपस्थित रहे। सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, हरियाणवी डांस, डांडिया एवं स्वादिष्ट व्यंजनों से कार्यक्रम का आनंद लिया।  
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीके शर्मा डायरेक्टर अल्पाइन स्कूल, रेखा शर्मा प्रिंसिपल अल्पाइन स्कूल, उषा प्रियदर्शिनी समाज सेविका, भारत विकास परिषद के केंद्रीय संयुक्त महासचिव तरुण प्रताप त्यागी, प्रांतीय टीम से प्रदीप जैन, युवा भारत शाखा के संरक्षक डॉ. अनुज गर्ग उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, जिला महासचिव डीपी गोयल, युवा भारत शाखा के संरक्षक डॉ. अनुज गर्ग ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारे पर्व हमारी एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। हमें हर त्योहार धूमधाम से मनाया चाहिए। हमारी भारतीय संस्कृति की परम्परा यही रही है कि हम सामान्य जीवन के मतभेद भुलाकर त्योहारों को एक होकर मनाते हैं।
युवा भारत शाखा से सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर मेहनत की। सतीश तायल द्वारा गाय के गोबर से बने हुए सुंदर दीपक वितरित किए गए। कार्यक्रम शाखा की महिला सदस्यों द्वारा बहुत ही सुंदर रंगोली एवं मंच संचालन किया गया। शीतल गुप्ता, नीतू गुप्ता, विधि मंगला, सिमरन गर्ग, शिनम सिंगला, दुर्गेश, बबीता सिंहल, अनीता सिंगला, शिखा मंगला, ममता अग्रवाल का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए मनीष जैन, सचिन गुप्ता, प्रिंस मंगला, सुमित सिंगला, सतीश तायल, सुनील गर्ग, राजेश बंसल, विवेक गुप्ता, मनोज सिंहल आदि का योगदान रहा। गुरु द्रोणाचार्य शाखा से संदीप गुप्ता, सुशील गर्ग एवं उनकी पूरी टीम ने कार्यक्रम आयोजित करने में मार्गदर्शन किया।    

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading