योगी के मंत्री का सपा पर बड़ा हमला, कहा- अखिलेश यादव ने भुगता अपने पिता और चाचा के अपमान का खामियाजा
योगी के मंत्री का सपा पर बड़ा हमला, कहा- अखिलेश यादव ने भुगता अपने पिता और चाचा के अपमान का खामियाजा
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (स्वतंत्र प्रभार) ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर चुटकी ली। कहा जो अपने पिता को अपमानित कर सकता है उसके साथ ईश्वर भी नहीं होता है। जिला महिला अस्पताल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करने आए मंत्री नितिन अग्रवाल ने शिवपाल यादव का सपा में अपमान होने की भी बात कही। पत्रकारों के शिवपाल यादव की भाजपा नेताओं से नजदीकी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने पिता को अपमानित कर सकता है उसके साथ ईश्वर भी नहीं होता उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव के भाजपा में शामिल होने का फैसला खुद शिवपाल यादव और केंद्रीय नेतृत्व को लेना है
Comments are closed.