Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

Xiaomi का App Zili बंद, यूजर्स 13 मार्च तक डाटा सुरक्षित कर लें

1,731

Xiaomi का App Zili बंद, यूजर्स 13 मार्च तक डाटा सुरक्षित कर लें

🟠 मार्च चीन की दो कंपनियों Xiaomi और TikTok के बीच बढ़त बनाने की जंग जारी थी। TikTok एक पॉपुलर शॉर्ट वीडियो मेकिंग App था, जिसकी टक्कर में Xiaomi ने Zili App लॉन्च किया था। हालांकि Xiaomi का App भारत में ज्यादा पॉपुलर नहीं हो सका है। ऐसे में शाओमी ने Zili App को बंद कर दिया है। Xiaomi के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से App के बंद होने की सूचना दी गई । Tiktok App के गूगल प्ले पर 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं।
TechCrunch की एक रिपोर्ट के मुताबिक Zili की वेबसाइट बंद कर दी गई है। साथ ही App 13 मार्च को अपना ऑपरेशन बंद कर देगा। कंपनी ने बताया कि ऑपरेशनल एडजस्टमेंट के कारण App को बंद किया जा रहा है। अगर आप zili App का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 13 मार्च से पहले अपना डेटा सेव कर लेना चाहिए। वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कंपनी इस डेटा को ऑफलाइन डाउनलोड और स्टोर करने की इजाजत दे रहा है। इसके अलावा Zili यूजर्स ऐप बंद होने से पहले Z-Points का रिवार्ड हासिल कर पाएंगे। 13 मार्च के बाद यूजर डेटा को Zili के सर्वर से हटा दिया जाएगा।Xiaomi ने 2018 में Zili ऐप को लॉन्च किया था। दरअसल साल 2020 में भारत में TikTok को भारत में बैन कर दिया गया था। ऐसे में Xiaomi ने Tiktok के यूजर्स को Zili में शिफ्ट करने की कोशिश की। ऐसा कुछ होता भी दिख रहा था, जब Tiktok लॉन्च के 2 हफ्तों में Zili ऐप को 8 मिलियन डाउनलोड किया गया था। हालांकि यह यूजर स्थायी नहीं रह सके▪️

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading