दुनिया के शीर्ष-10 अमीर : मुकेश अंबानी की संपत्ति 100 अरब डॉलर के करीब, अदाणी 11वें स्थान पर
दुनिया के शीर्ष-10 अमीर : मुकेश अंबानी की संपत्ति 100 अरब डॉलर के करीब, अदाणी 11वें स्थान पर
रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति एक बार फिर 100 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है। इसके साथ वह दुनिया के अमीरों की सूची में 9वें नंबर पर आ गए हैं। अदाणी समूह के गौतम अदाणी 11 वें नंबर पर खिसक गए हैं। फोर्ब्स के रीयल टाइम डाटा के अनुसार, शुक्रवार की शाम मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 98.4 अरब डॉलर रह, जबकि गौतम अदाणी की 97.1 अरब डॉलर।दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों में मुकेश अंबानी अकेले भारतीय करोबारी हैं। रूस-यूक्रेन संकट के बाद हाल में घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट से इन दोनों की संपत्तियों में भी कमी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स इस समय अक्तूबर, 2021 के अपने सर्वोच्च स्तर से करीब 10 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।दुनिया के अमीरों की सूची में टेस्ला के मालिक एलन मस्क पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 270.9 अरब डॉलर है। अमेजन के जेफ बेजोस दूसरे, अर्नाल्ड बनॉल्ट तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स इस सूची में चौथे और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
Comments are closed.