कार्यकर्ता ही भाजपा को अजेय बनाते : फणीन्द्रनाथ शर्मा
कार्यकर्ता ही भाजपा को अजेय बनाते : फणीन्द्रनाथ शर्मा
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत और सुरक्षित हुआ
पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का मान – सम्मान बढ़ा
लोकसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीताने की मुहिम में जुटे कार्यकर्ता
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम, 17 मार्च। भाजपा ने दयानंद मंडल के अंतर्गत राजेन्द्रा पार्क शक्ति केंद्र में ‘‘शक्ति केंद्र प्रवास सम्मेलन’’ आयोजित किया। इस सम्मेलन में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ मजबूत कर लोकसभा चुनाव में पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया। श्री शर्मा ने सम्मेलन में संगठन की मजबूती के मंत्र भी दिए। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर बार विजयी होना भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही संभव हुआ है।
शक्ति केंद्र प्रवास सम्मेलन में बोलते हुए संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी को अजेय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रीय भागीदारी निभाते हुए संगठन को मजबूती दें। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं को पार्टी के जो कार्यक्रम मिले उनमें भागीदार रहकर कार्य करें और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी जीत सुनिश्चित करने की दिशा में ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें और उन्हें पार्टी की नीतियों और मोदी तथा नायब सैनी की सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत कराएं।
प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हुआ है और विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने परिवारवाद के साथ देश को बांटने का काम किया। गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन गरीबी नहीं हटाई। जबकि मोदी सरकार ने 10 सालों में गरीब कल्याण के अनेकों कार्य किए और गरीब कल्याण की नीतियों से गरीबों को मजबूत करने का काम किया।
जीएल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर आम व खास लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके साथ संपर्क बढ़ाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को खासकर युवाओं को पार्टी से जोड़ें। इस मौके पर हरविन्द्र कोहली, जिला महामंत्री सर्वप्रिय त्यागी, जिला सचिव महेश वशिष्ठ, योगेंद्र सारवान, मंडल अध्यक्ष अजीत भारद्वाज के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
Comments are closed.