Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

कार्यकर्ताओं में धैर्य होना जरूरी: धनखड़

33



कार्यकर्ताओं में धैर्य होना जरूरी: धनखड़

ओम प्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को दिए नेतृत्व विकास के मंत्र

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति की बैठक

जिसके पास समस्या का हल, वही कार्यकर्ता और संगठन आगे बढ़ता

कृषि मंत्री जेपी दलाल और पूर्व सांसद सुधा यादव ने अपनी बात कही

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम ।
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को गुरुग्राम में जिला प्रशिक्षण कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व विकास के मंत्र दिए। धनखड़ ने नेतृत्व विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में सीखने की प्रवृत्ति और धैर्य होना बहुत जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किए जाने वाले कार्य भी बताएं। जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता वाले इस प्रशिक्षण कार्यशाला और कार्यसमिति की शुरूआत भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलन से हुई।

सबसे पहले विषय में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से ही पूछा कि एक अच्छे नेतृत्व में क्या-क्या गुण होने चाहिए। कुछ कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर अपने अध्यक्ष के सामने बेहतर नेतृत्व और बेहतर कार्यकर्ता के गुण गिनाए। धनखड़ ने कहा कि एक बेहतर कार्यकर्ता ही बेहतर नेतृत्व दे सकता है। इसलिए एक कार्यकर्ता में अनुशासन के साथ – साथ सीखने की प्रवृति और धैर्य होना चाहिए। कुशल नेतृत्व वही दे सकता है, जो समस्या गिनाने से ज्यादा उसके हल पर फोकस रखता हो। ओपी धनखड़ ने कहा कि जिसके पास समस्या कम और हल ज्यादा होते हैं, वही संगठन और कार्यकर्ता आगे बढ़ता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेतृत्व करने के लिए लोगों में अपने लिए विश्वास पैदा करना पड़ता है, इसलिए सबको साथ लेकर चलना ही कुशल नेतृत्व की पहचान है। धनखड़ ने निष्ठा, लगन, अनुशासन, कर्मशीलता, विश्वास, धैर्य, जनकल्याण में कार्य करने की भावना और कार्य में दक्षता के बारे में बताते हुए इन सब बातों को धारण करने की अपील कार्यकर्ताओं से की।

किसानों को जोखिम फ्री किया
सरकार की सात साल की उपलब्धियांें पर बोलते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले सात साल में इतने कार्य किए हैं, जितने पिछली सरकारों ने सभी ने मिलाकर भी नहीं किए। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा सरकार ने प्रति एकड़ मुवाजा 15 हजार कर किसानों को जोखिम फ्री किया। जेपी दलाल ने सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए कार्य गिनाए। पूर्व सांसद सुधा यादव ने आत्म निर्भर भारत, मंत्री मूलचंद शर्मा ने पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव, पूर्व महामंत्री संदीप जोशी ने भाजपा का इतिहास, विकास और विचार विषय पर अपनी बात रखी। आईटी प्रमुख अरुण यादव ने सोशल मीडिया के संबंध में उपस्थित कार्यकर्ताओं को समझाया। विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, मेयर मधु आजाद,जिला प्रभारी दीपक मंगला, प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी और उषा प्रियदर्शनी ने की। पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि कार्यसमिति के दूसरे दिन मंगलवार को भी लगभग आधा दर्जन विषयों पर भाजपा नेताओं द्वारा व्याख्यान रखा जाएगा। संगठन मंत्री रविंद्र राजू खुद संगठनात्मक विषयों के बारे में बताएंगे।

19 को प्रदेश में एक साथ 308 मंडलों में बैठक
कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि पार्टी प्रदेश भर के सभी 308 मंडलों पर एक साथ बैठक होगी। हर बैठक में कम से कम 100 कार्यकर्ता रहेंगे। ऐसे एक ही दिन बैठकों में एक साथ 30 हजार से अधिक कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी विस्तार के लिए काम करेंगे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading