Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

तिरंगा मेरी शान मिशन में महिला सम्मान पर होगा काम: शील मधुर

10


तिरंगा मेरी शान मिशन में महिला सम्मान पर होगा काम: शील मधुर

पूर्व पूर्व पुलिस महानिदेशक ने महिला जागरुकता शिविर में कही यह बात

शील मधुर बोले हमारे अपने ही घरों से हो महिला सशक्तिकरण की शुरुआत

बाल दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए एक जागरूकता शिविर

फतह सिंह उजाला  
गुरुग्राम।
 ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) गुरूग्राम द्वारा बाल दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतला हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजय शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रशांत भारद्वाज, भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता उषा प्रियदर्शी, कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस, समाजसेवी राजकुमार त्यागी बादशाहपुर थे। इस मौके पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। महिलाओं को जागरूक करने के लिए व उनके बचाव के लिए दुर्गा वाहिनी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुमन सुरा ने अपने विचार रखे। मंच का संचालन कार्यक्रम का आयोजन ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शर्मा ने किया।

पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि इस काम की शुरुआत सबसे पहले अपने घर से ही करनी होगी। कामकाजी महिलाओं के काम को तो सेल्यूट है ही, साथ में घरों में रहकर पूरे घर-परिवार को संभालने वाली महिलाओं को भी उतना ही सम्मान मिलना चाहिए। हर महिला का समाज के निर्माण में विशेष योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि देश की 90 फीसदी महिलाएं घरेलू हैं। उनके लिए भी कोई पुरस्कार होना चाहिए। चाहे वह अपने मोहल्ले, गांव, कस्बे, शहर के स्तर पर हो। वे पूरा परिवार चलाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने के मिशन को वे अपने तिरंगा मेरी शान मिशन में शामिल करेंगे। यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित दुर्गा वाहिनी पुलिस सेवा की अधिकारी से कहा कि जब भी किसी महिला द्वारा कॉल की जाए, तुरंत उसे सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश के हर घर में तिरंगा लहराए, ऐसी उनकी सोच है। इस पर वे काम कर रहे हैं। उन्होंने ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा भी की।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि हमें बीमारी से बचने के लिए अपने आप को मजबूत बनाना है। इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा व्यायाम करना चाहिए। हमें अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रशांत भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। भाजपा की वरिष्ठ नेता उषा प्रियदर्शी ने कहा कि हमें महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। केवल उनके मनोबल को बढ़ाने की देरी है। कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ सकती हैं, उन्हें केवल सही नेतृत्व की जरूरत है। ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेनू सिंह, रेलवे बोर्ड की सदस्य निशा शर्मा, डा. सोना यादव, डॉ. सुषमा चौहान, ब्राह्मण सभा झाड़सा अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, राहुल पांडे, गुडग़ांव विकास मंच की अध्यक्ष डॉ. पुष्पा धनखड़, वरिष्ठ अधिवक्ता अर्चना चौहान, अधिवक्ता दीपक कटारिया, समाजसेवी निधि कोटिया, अन्नू कौशिक, नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय, निदेशक नलिनी अस्थाना, गगनदीप चौहान, अभिषेक ठाकुर, कविता  सरकार, पीपी मेहता, ललित पाराशर, मुकेश शास्त्री, प्रवीण शर्मा, सुरेश वशिष्ठ, ऑटो यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश शर्मा, आचार्य राकेश कुमार गर्ग, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading