Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिलाओं का रहा जलवा

36

महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिलाओं का रहा जलवा
-मियांवाली कालोनी के सामुदायिक केंद्र में हुआ आयोजन 

प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यहां मियांवाली के सामुदायिक केंद्र में समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मेयर मधु आजाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल ने शिरकत की।  
महिला दिवस पर समारोह में मियांवाली कालोनी, लाजपत नगर समेत आसपास के क्षेत्रों से भी महिलाओं ने शिरकत की। यह कार्यक्रम परफेक्ट आकृति मेकओवर की संचालिका आशा गोयल पत्नी समाजसेवी गगन गोयल की ओर से आयोजित किया गया। आशा गोयल ने कहा कि महिलाओं को हमेशा अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहना चाहिए। महिलाएं समाज में अपना अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए साज-सज्जा, ज्वैलरी, डे्रस आदि की स्टॉल लगाई गई। महिलाओं ने यहां खूब एंज्वॉय किया।कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता समता सिंगला ने किया। सुषमा कुमारी साया ने गजल, कविताएं सुनाई। 
करीब 500 महिलाओं की मौजूदगी में मेयर मधु आजाद ने कहा कि महिलाओं के जीवन में अनेक चुनौतियां आती हैं, उन्हें पछाड़कर आगे बढऩा ही हमारा काम है। चाहे किसी भी क्षेत्र में हों, हमें पूरी शिद्दत के साथ काम करना चाहिए। हमें तपकर कुंदन होना पड़ता है। डा. डीपी गोयल ने कहा कि महिलाओं के लिए तो हर दिन महिला दिवस होता है। महिलाओं के बिना समाज की संरचना नहीं हो सकती। मां समाज की जननी हैं। वे इस बात पर गर्व महसूस करते हैं कि गुरुग्राम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के पद को महिलाएं ही सुशोभित कर रही हैं। आज अर्श से फर्श तक महिलाओं का योगदान है। उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दें। उन्हें अच्छी शिक्षा देकर समाज में कामयाब बनाएं। साथ ही अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 
कार्यक्रम काजल गुप्ता व नेहा अग्रवाल द्वारा यहां तम्बोला, क्विज, रैंप वॉक, सीनियर सिटीजन महिलाओं का डांस, अन्य प्रतिभागी महिलाओं की डांस परफोर्मेंस कराई गई। खुद को सफलता की ऊंचाईयों पर ले जाने वाली सीमा तोमर ने यहां महिलाओं को जीवन में सफलता का मंत्र दिया और उन्हें हर काम को दिल लगाकर करने को प्रेरित किया। बच्ची खुशी और महक के यहां जबरदस्त डांस परफोर्मेंस दी। समारोह के अंत में जब डीजे पर बज रहे गानों पर सभी महिलाएं डांस करने लगी तो वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी भी खुद को नहीं रोक पाई। उन्होंने भी यहां महिलाओं के साथ जमकर नृत्य किया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading