Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

शालीमार बाग में लूटपाट के बाद महिला की हत्या,

22

शालीमार बाग में लूटपाट के बाद महिला की हत्या,

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में लूटपाट के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त रजनी मदान (57) के रूप में हुई है। हत्या का खुलासा मंगलवार रात उस समय हुआ जब रजनी का बेटा दफ्तर से घर पहुंचा। लोहे का मेन गेट खुला था, जबकि घर के अंदर वाले दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। बेटे ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ताला तोड़कर घर के अंदर घुसी तो बिस्तर पर रजनी की लाश थी। घर का सारा सामान भी फैला हुआ था। पुलिस को आशंका है कि किसी जानकार ने मुंह दबाकर महिला की हत्या की है।

महिला के बेटे चेतन मदान ने बताया है कि घर से करीब 40 लाख के गहने और पांच लाख रुपये कैश गायब है। शालीमार थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। वारदात में परिवार के किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से छानबीन में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक रजनी अपने परिवार के साथ बीबी-ब्लॉक, ईस्ट शालीमार बाग में तीसरी मंजिल पर रहती थीं। इनके परिवार में बेटा चेतन मदान (25) है। चार माह पूर्व रजनी के पति राजपाल मदान की मौत हो गई थी। फिलहाल इनका बेटा नोएडा की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। रोज की तरह मंगलवार सुबह चेतन दफ्तर चला गया। सुबह करीब 9.15 बजे उसने मां को कॉल किया। दोनों की बात हुई, लेकिन दोपहर 2.55 बजे चेतन ने मां को कॉल किया तो उनका नंबर बंद मिला। दिन में चेतन ने कई बार मां को कॉल किया, लेकिन हर बार मोबाइल स्विच ऑफ था।चेतन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को घर के आसपास की एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, उसमें आरोपी कैद तो मिले हैं, लेकिन उनके चेहरे साफ नहीं है। पुलिस चेतन से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस रजनी की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाकर उससे पड़ताल कर रही है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading