उदयपुर में महिला 50 फीट गहरे कुएं में कूदी
उदयपुर में महिला 50 फीट गहरे कुएं में कूदी:सुबह 6 बजे 4 महीने की बेटी को लेकर निकली थी, कचरा हटा ढूंढ रहे हैं बच्ची को
उदयपुर के लोयरा गांव में सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान महिला के शव को निकालती हुई।
उदयपुर में एक महिला 50 फीट गहरे कुएं में गिर गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि वह 4 महीने की बच्ची को भी साथ लेकर घर से निकली थी। हालांकि उसके बारे में अभी तक पता नहीं चला कि है बच्ची कहां है। सिविल डिफेंस की टीम कुंए में बच्ची की तलाश कर रही है।
मामला शहर से सटे बड़गांव थाना क्षेत्र के लोयरा गांव का है। घरवालों को कहना है कि महिला सुबह 6 बजे घर से निकली थी। जब महिला नहीं मिली तो सुबह 10:30 बजे पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद 11 बजे सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।
आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महिला की पहचान लोयरा निवासी निर्मला गमेती (30) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि निर्मला सुबह करीब 6 बजे निर्मला घर से बच्ची को लेकर दूध लेने निकली थी, लेकिन वह काफी देर नहीं आए तो घर वाले परेशान हो गए। बाद में उसको खोजना शुरू किया लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने ग्रामीणों को बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी।
ग्रामीणों ने बताया कि इस बीच पास में एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। इस पर जब सीसीटीवी देखा तो पता चला कि महिला घर से कुएं की तरफ गई और उसके बाद वह दिखी नहीं। इसके बाद से कुएं में ही होने का अंदेशा जताते हुए उसमें ही उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू किया और आधे घंटे में महिला के शव को बाहर निकाला। वहीं बच्ची की तलाशी के लिए कुंए में गोताखोर उतारे गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव मिलने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि महिला बच्ची को भी साथ लेकर कूदी थी या नहीं। इसे लेकर अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टीम में कैलाश मेनारिया, गोताखोर विजय नकवाल, भवानी शंकर वाल्मीकि, प्रकाश राठौड़ आदि मौजूद है।
उदयपुर के लोयरा गांव में सिविल डिफेंस की टीम ने कुएं में रस्सा डालकर महिला के शव को बाहर निकाला।
उदयपुर के लोयरा गांव में सिविल डिफेंस की टीम ने कुएं में रस्सा डालकर महिला के शव को बाहर निकाला।
साढ़े पांच घंटे से रेस्क्यू जारी, खाली कर रहे हैं कुआं
4 महीने की बच्ची को ढूंढने के लिए सिविल डिफेंस की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन साढ़े पांच घंटे से जारी है। टीम ने बताया कि पुराना कुआं होने से काफी परेशानी हो रही है। टीम ने अभी तक करीब दो ट्रेक्टर कचरा निकाल दिया है। नीचे करीब 30 फीट तक पानी भरा है। परिवार वालों ने आस-पास के पूरे क्षेत्र को सुबह से खोज मारा लेकिन न तो मां मिली और न बेटी। सीसीटीवी फुटेज में भी जब मां जा रही थी तब बेटी उसके हाथ में ही थी। इन बिन्दुओं को ध्यान में रखकर कुएं में ही बच्ची को खोजा जा रहा है।
सुबह छह बजे घर से निकली थी महिला
परिवारजनों ने पुलिस को बताया कि महिला का पीहर पालड़ी गांव में है। महिला के कुएं में कूदकर जान देने के कारण अभी सामने नहीं आए है। सिविल डिफेंस की टीम ने बताया कि टीम के कुछ सदस्य कुएं में उतरे तो बाकी सदस्यों ने कुएं के ऊपरी हिस्से से रस्से को नीचे डाला था और महिला के शव को बाहर निकाला गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला की शादी करीब दस साल पहले शंकर गमेती के साथ हुई। उसका पति शंकर इलेक्ट्रिकल्स का काम करता है। ग्रामीण देवकिशन ने बताया कि कुआं घर से करीब 100 मीटर
Comments are closed.