Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

क्या बूढ़ा शेर आज अलविदा कहेगा ? क्या आज कप्तान बनते ही धोनी लेंगे IPL से संन्यास !

8

क्या बूढ़ा शेर आज अलविदा कहेगा ? क्या आज कप्तान बनते ही धोनी लेंगे IPL से संन्यास !

चेन्नई के दर्शकों के सामने होना चाहते हैं रिटायर 🟡IPL 2025 में आज 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिडे़गी. लगातार दो मैच हार चुकी चेन्नई की टीम दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी. आज के मैच में महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभाल सकते हैं. मगर क्या ये धोनी का IPL में भी आखिरी मैच होगा? अचानक धोनी के इस मुकाबले में कप्तानी करने की संभावनाओं के बाद से उनके संन्यास के कयास लगाए जाने लगे हैं. आशंका जताई जा रही है कि घरेलू दर्शकों के सामने ही आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतर सकते हैं. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी पिछले सीजन घुटने की चोट के साथ खेलते हुए दिखे थे. वह आइस पैड से लगाकर मैदान में अभ्यास करते थे. यही कारण था कि वह 17वें सीजन से सबसे निचले क्रम में बैटिंग के लिए आते थे क्योंकि उन्हें रन दौड़ने में दिक्कत होती थी. इस सीजन में भी धोनी निचले क्रम में ही बल्लेबाजी करने के लिए आ रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी अपने शरीर की हेल्थ का ध्यान में रखते संन्यास ले सकते हैं

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading