विपिन जायसवाल ने भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का किया गठन
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ जिला की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विपिन जायसवाल की देख रेख में हुई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विपिन जायसवाल के अनुसार भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ गुरुग्राम जिला की नई कार्यकारिणाी में जिला सह संयोजक अवनीश सिंह, डॉ. जे.पी. कुशवाहा धनंजय कुंवर, दयानंद कनौजिया, मीडिया प्रभारी संत कुमार, सह मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार, मयंक दुबे, आईटी प्रमुख शैलेंद्र कुमार, सह प्रमुख राजेश यादव, प्रदीप कनौजिया, जिला संपर्क प्रमुख महावीर मिश्रा, सह संपर्क प्रमुख रंजीत गुप्ता, बिरजू ठाकुर, जिला सदस्यता प्रमुख विद्यासागर मिश्रा, सह सदस्यता प्रमुख सत्यनारायण शर्मा, चंदेश्वर तिवारी, वोट निर्माण प्रमुख विजय तिवारी, सह प्रमुख जगदेव कुशवाहा, अनुपम झा, महिला सह संपर्क प्रमुख सीमा ठाकुर व नैना रानी को बनाया गया है। यह गठन बीजेपी पूर्वांचल प्रकोष्ठ की प्रदेश महिला संपर्क प्रमुख पुष्पलता जायसवाल, प्रदेश संपर्क प्रमुख पी.सी. गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संतोष कुमार साहनी, नंूह जिला प्रभारी मोहम्मद समशूल, पूर्वांचल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बी.एन. लाल, संदीप सिंह, अनुज सिंह, मिथिलेश झा, पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय, सचिव सत्य नारायण गुप्ता व गढ़ी के रणधीर सिंह की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए विपिन जायसवाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम सभी कार्यकर्ताओं को करना है ताकि लोगों का विश्वास केन्द्र व राज्य में मौजूद भाजपा सरकार के प्रति बना रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जा कर उनकी समस्याएं सुनने व फिर हल कराने का अनुरोध किया।
Comments are closed.