Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

विजय रूपाणी ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा, बोले- पंजाब की खुशहाली व अमन-शांति BJP का मुख्य एजेंडा

9

विजय रूपाणी ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा, बोले- पंजाब की खुशहाली व अमन-शांति BJP का मुख्य एजेंडा

पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव, निकाय चुनाव और संगठनात्मक मुद्दों पर पंजाब भाजपा के प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी, पार्टी के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठक की। विजय रूपाणी अपने दो दिवसीय पंजाब दौरे के दूसरे दिन बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे। उनके साथ तरुण चुघ भी थे। भाजपा मुख्यालय में अश्वनी शर्मा ने उनका स्वागत किया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, अविनाश राय खन्ना, तीक्ष्ण सूद, श्वेत मलिक भी उपस्थित रहे। रूपाणी ने कहा कि पंजाब में भाजपा का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, जिससे पंजाब की अन्य राजनीतिक पार्टियां बौखलाई हुई और चिंतित हैं, क्योंकि सभी विपक्षी दल जानते हैं कि इस बार जनता उन्हें वोट नहीं देगी। पंजाब भाजपा ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूबे के निकाय और जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading