Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

वैदिक पंचांग

18


इस पंचांग को अन्य लोगों को भी प्रेषित करें जिससे आपके इस परोपकार के कारण आपके साथ उनका भी दिन शुभ हो
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌤️ दिनांक – 19 सितम्बर 2022
🌤️ दिन – सोमवार
🌤️ विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
🌤️ शक संवत -1944
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार भाद्रपद)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – नवमी शाम 07:01 तक तत्पश्चात दशमी
🌤️ नक्षत्र – आर्द्रा शाम 06:11 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
🌤️ योग – व्यतिपात सुबह 07:29 तक वरीयान्
🌤️ राहुकाल – सुबह 07:58 से सुबह 09:29 तक
🌞 सूर्योदय – 06:27
🌦️ सूर्यास्त – 18:36
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – अविधवा श्राद्ध, नवमी का श्राद्ध, सौभाग्यवती का श्राद्ध
🔥 विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 इससे आपका मन लगने लगेगा 🌷
➡ यदि दुकान अथवा व्यवसाय-स्थल पर आपका मन नहीं लगता है तो इसके लिए आप जिस स्थान पर बैठते हैं वहाँ थोडा-सा कपूर जलायें, अपनी पसंद के पुष्प रखें और स्वस्तिक या ॐकार को अपलक नेत्रों से देखते हुए कम-से-कम ५ – ७ बार ॐकार का दीर्घ उच्चारण करें |
➡ अपने पीछे दीवार पर ऊपर ऐसा चित्र लगायें जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य हो, ऊँचे –ऊँचे पहाड़ हों परंतु वे नुकीले न हों और न ही उस चित्र में जल हो अथवा यथायोग्य किसी स्थान पर आत्मज्ञानी महापुरुषों, देवी-देवताओं के चित्र लगायें | इससे आपका मन लगने लगेगा |
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 पितृ पक्ष 🌷
🙏🏻 अभी पितृ पक्ष चल रहा है | अपने घर के लोग जो गुजर गये हैं | उनकी आत्मा को शांति देने के लिए इतना जरूर करें कि अब सर्व पितृ अमावस्या आयेगी, (25 सितम्बर 2022 रविवार को ) उस दिन गीता का 7 अध्याय पाठ करें, सूर्य भगवान के सामने जल और अन्न ले जाकर प्रार्थना करें कि: “हे सूर्यदेव, यमराज आपके पुत्र हैं, हमारे घर के जो भी गुजर गये उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, आज के गीता के पाठ का पुण्य उनके लिए दीजिये” पितृ गण राजी होंगे, घर में अच्छी संतान जन्म लेगी यह सर्व पितृ अमावस्या के दिन जरूर करें।
🙏🏻 *
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 उन्नतिकारक कुंजियाँ 🌷
👉🏻 हल्का भोजन करने से शरीर में स्थूलता कम होती है, मन भी सूक्ष्म होता है | सूक्ष्म मन प्रसन्नता का द्योतक है |
👉🏻 भृकुटी में तिलक करने से ज्ञानशक्ति का विकास होता है |

       🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏
💥 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा क्योंकि उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनकी पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। आपको आज कोई ऐसा काम करने से बचना होगा,जिससे आपका नाम खराब हो। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग आज कोई अच्छा काम कर सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी परीक्षा में अत्यधिक मेहनत के बाद अच्छा मुकाम पा सकते हैं। आज आपके लंबे समय से रुके हुए सभी कार्य समय पर पूरे होने से आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान की किसी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको एक के बाद एक लाभ कमाने के बहुत अवसर प्राप्त होंगे,जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ चुनौतियां रहेंगी,जिनका आप डटकर सामना करेंगे। मानसिक तनाव आज अधिक बढ़ सकता है। आज आप माता पिता के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,जिसमें आप उनसे कुछ मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको आज मन मुताबिक धन लाभ होने से आपकी कुछ मुश्किलें कम होंगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आज आपके वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी आज अच्छा नाम कमा सकते हैं। आप खर्चों को लेकर परेशान नहीं होंगे,क्योंकि व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हे आसानी से पूरा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कुछ असुविधा होगी,क्योंकि उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक अथवा यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके किसी परिजन की सेहत खराब होने से आज आप परेशान रहेंगे। आप आज कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों की कुछ अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी,जिससे उनके व्यवसाय में तरक्की होगी। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ नए अनुबंध से अच्छा लाभ मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियां आज आपके लिए परेशानी लेकर आ सकती है। आपको आज किसी निर्णय को सोच समझकर से लेना होगा और विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें,तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई शत्रु आपको किसी के खिलाफ उकसाने की कोशिश करेंगे,लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। जो लोग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं,वह आज अच्छी नौकरी की प्राप्ति कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। आपको आज अधिकारियों द्वारा कोई खास काम सौंपा जा सकता है जिसे आपको पूरी मेहनत से करना होगा। आज आपकी किसी नए घर को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी और परिवार में खुशियां रहेगी। आज संतान को नई नौकरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपके किसी काम में आज आपके मित्र आपका पूरा साथ देंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर निवेश करना होगा,नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज किसी काम को करने के चक्कर में किसी जरूरी काम को कल पर टाल सकते हैं। यदि आप ऑफिस का काम घर पर कर रहे हैं तो आपको आज अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग आज अपने कार्यालय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में कई अवसरों को हाथ से गंवा सकते हैं। आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है,इसलिए इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं। आज आपके मान व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका पद और ऊंचा होगा। खर्चे भी अधिक रहेंगे,लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ किसी आवश्यक काम को करने की योजना बनाने में लगाएंगे। जो बड़े व्यापारी हैं वह आज कोई फैसला लेने से पहले सावधान रहें। आर्थिक स्थिति पहले से तो मजबूत रहेगी,लेकिन आपके कुछ काम अभी भी लटके रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलने से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,उसकी शुरुआत तो धीमी रहेगी, लेकिन बाद में आप अच्छा धन कमा सकते हैं। दांपत्य जीवन में यदि कुछ समस्याओं से घिरा हुआ था तो उनसे भी आज आपको काफी हद तक निजात मिलेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ अस्त-व्यस्त सा रहेगा। आप आज बिखरे पड़े व्यवसाय को समेटने में लगे रहेंगे। चीजें भी आज इधर-उधर रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता होने के कारण आप परेशान रहेंगे,जिसके कारण आपका मन काम में नहीं लगेगा और आज आपको कुछ तनाव रहने के कारण आलस्य बना रहेगा और आपका किसी काम को करने मन नहीं लगेगा। आपकी माताजी को यदि कोई कष्ट लंबे समय से चल रहा था तो उसमें आज सुधार होता दिख रहा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए मजबूती लेकर आएगा। आप वरिष्ठजनों की कृपा से किसी बड़े निवेश में हाथ आजमा सकते हैं,लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों को जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा नहीं तो बाद में उसके लिए पछतावा होगा। आज अपने पुराने मित्रों के साथ किसी मांगलिक में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने अच्छे कामों से जाना जाएगा,जिसका बाद में आप लाभ उठाएंगे

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading