Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

वैदिक पंचांग

19

वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌤️ दिनांक – 28 जुलाई 2022
🌤️ दिन – गुरुवार
🌤️ विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
🌤️ शक संवत -1944
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ऋतु
🌤️ मास -श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अमावस्या रात्रि 11:24 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
🌤️ नक्षत्र – पुनर्वसु सुबह 07:04 तक तत्पश्चात पुष्य
🌤️ योग – वज्र शाम 05:57 तक तत्पश्चात सिद्धि
🌤️ राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:02 तक
🌞 सूर्योदय – 06:11
🌦️ सूर्यास्त – 19:18
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या हरियाली अमावस्या, दिवासा- रात्रि जागरण गुरुपुष्यामृत योग (सुबह 07:05 से 29 जुलाई सूर्योदय तक)
🔥 विशेष – अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 अमावस्या विशेष 🌷
➡️ 28 जुलाई 2022 गुरुवार को दर्श – हरियाली अमावस्या है।
👉🏻 स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार
“अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते”
🍲 जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 गुरुपुष्यामृत योग 🌷
➡️ 28 जुलाई 2022 गुरुवार को सुबह 07:05 से 29 जुलाई सूर्योदय तक गुरुपुष्यामृत योग है।
🙏🏻 ‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |
🙏🏻 इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞 जिनके घर में परिवार मैं रोज और आए दिन मनमुटाव रहता हो या झगड़े होते रहते हो वह लोग अमावस्या के दिन यह उपाय अवश्य करें
घर में रोज फर्श को साफ करने से पहले उस पानी में या फ्लोर क्लीनर में थोड़ा कपूर पिसी हुई फिटकरी सेंधा नमक और गोमूत्र (पतंजलि आदि किसी का भी ) मिला लें और उससे घर की सफाई रोज करें या अमावस्या के दिन करें सारे ग्रह कलेश शांत हो जाएंगे

🌷 समृद्धि बढ़ाने के लिए 🌷
🌙 कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।
🙏🏻 दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞जिसे कालसर्प दोष हो, उन व्यक्तियों को अमावस्या के दिन किसी अच्छे पंडित से अपने घर में शिवपूजन एवं हवन करवाना चाहिए।

  • शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें। साथ ही दीये में थोड़ी-सी केसर भी डाल दें। यह मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय है।

🌷 अमावस्या 🌷
🙏🏻 अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)
)*
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक का आरंभ- 12 अगस्त 2022 शुक्रवार 14.49 मिनट से। पंचक का समापन- 16 अगस्त 2022, मंगलवार को 21.05 मिनट पर। पंचक का समापन-
08 अगस्त, 2022 को श्रावण पुत्रदा एकादशी है। श्रावण पुत्रदा एकादशी की तिथि 7 अगस्त को रात में 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू होकर 8 अगस्त को शाम में 9 बजे समाप्त होगी।

-23 अगस्त, 2022 को अजा एकादशी है। अजा एकादशी की तिथि 22 अगस्त को देर रात में 3 बजकर 35 मिनट पर शुरू होकर 23 अगस्त को सुबह में 6 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी।
त्रयोदशी तिथि अगस्त में
श्रवण, शुक्ल त्रयोदशी, भौम प्रदोष व्रत
मंगलवार, 09 अगस्त 2022
09 अगस्त शाम 05:46 बजे – 10 अगस्त दोपहर 02:16 बजे

भाद्रपद, कृष्ण त्रयोदशी, बुद्ध प्रदोष व्रत
बुधवार, 24 अगस्त 2022
24 अगस्त सुबह 08:31 बजे – 25 अगस्त सुबह 10:38 बजे
अगस्त में अमावस्या तिथि
भाद्रपद, कृष्ण अमावस्या, शनि अमावस्या
शनिवार, 27 अगस्त 2022
अमावस्या प्रारंभ: 26 अगस्त 2022 दोपहर 12:24 बजे
अमावस्या समाप्त: 28 अगस्त 2022 को दोपहर 01:47 बजे
श्रावणी पूर्णिमा, 12 अगस्त 2022
इस वर्ष श्रावण महीने की पूर्णिमा 12 अगस्त दिन, शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त की सुबह 10 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त की सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी इच्छाएं पूरी होगी,जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। परिवार के किसी सदस्य को भी विदेश में नौकरी का अवसर प्राप्त हो सकता है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन उसमें आपको किसी को तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। विद्यार्थियों को दूसरों के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको काफी सारी उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको किसी देवी स्थान की यात्रा पर जाने से मन को सुकून मिलेगा। आप ध्यान कुछ नई योजनाओं में लगाएंगे और आप अपने शत्रुओं की ओर भी ध्यान नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण बनेगा,जिसके कारण आपके साथी आपका सहयोग भी करेंगे। यदि आप स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने में पार्टनर पर भरोसा सोच विचार कर करना होगा। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आप पूरा दिन बिता सकते हैं,जो आपको लाभ दिलाएगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव तो करेंगे और उसका लाभ भी उठाएंगे, लेकिन परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आपके किसी परिजन का कहीं दूर की जगह का पर तबादला मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी विदेश में हो रही प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है,क्योंकि परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं। आप यदि किसी काम को पूरी लगन से करेंगे,तो उसका फल आपको उसी समय मिल जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोग ऑफिस में अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे और आपके साथी आपका पूरा सहयोग देंगे। आप माता पिता को किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपका वाद विवाद हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे,जो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य में रुकावट डालने की पूरी कोशिश करेंगे। रात्रि के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को कर सकते हैं। आप व्यस्तता के कारण जीवनसाथी की बातों को नहीं सुनेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। संतान द्वारा आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कुछ शॉपिंग पर भी जा सकते हैं,जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आपको अपने आसपास के लोगों से टकराव की नौबत ना आए इस बात का खास ध्यान रखना होगा। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो वह आज आपको वापस मिल सकता है,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े आपके सभी विवाद सुलझ सकते हैं। आपको जमीन जायदाद के मामले में अपने परिवार के सदस्यों में किसी आसपास रह रहे परिजन से परेशानी होगी,क्योंकि वह आपके काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कार्य का भार बढ़ सकता है,जिसके कारण परेशान तो रहेंगे,लेकिन अपनी मेहनत से उसे समय पर पूरा करके देंगे। आपकी राज्य मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। ससुराल पक्ष से आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। नौकरी या व्यापार में यदि आप कुछ नवीनता ला सके,तो उसका आपको आगे चलकर लाभ होगा व काम में एक नई जान आएगी। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपको अपने खर्चे सीमित रखने होंगे,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर सकते हैं। परिवार में किसी पूजा,पाठ,भजन,कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। इसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा,जिन लोगों को मांस मदिरा की लत लगी हुई है वह उसे छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपका कोई कानूनी कार्य सिरदर्द बन सकता है,इसलिए आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने नए-नए मौके होंगे,लेकिन उन्हें पहचानना होगा। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है,लेकिन आपके हाथ कई काम एक साथ ही लगेंगे,जिससे आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको अपने रोजमर्रा व घर के कामों को भी निपटाने का सुनहरा मौका मिल सकता है,लेकिन आपको संतान के करियर में यदि कोई समस्या आ रही थी,तो उसके लिए किसी परिजन से बातचीत करनी होगी,तभी वह सुलझती दिख रही है। राजनीति की दिशा में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। भाई व बहनों से चल रही अनबन समाप्त होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा,इसलिए आपको अपनी दिनचर्या में सुधार लाना होगा व खानपान में लापरवाही आपकी पेट से संबंधित समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। यदि आपने जल्दबाजी में किसी कार्य को किया,तो वह गलत हो सकता है और आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, जो लोग किसी नए व्यवसाय को शुरू करें,तो उन्हे वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके करना बेहतर रहेगा। संतान आपसे कुछ फरमाइशें कर सकती है,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग यदि जोखिम उठाएंगे,तो उससे उन्हें मन मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको कुछ मामलों में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आगे बढ़ना होगा,तभी आप सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आपको यदि किसी जरुरतमंद व्यक्ति की सहायता करने को मिले,तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना होगा,जिनमें आपको अपने मधुर व्यवहार से ही सुधार करना बेहतर रहेगा,नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी इस आदत से परेशान रहेंगे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading