Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

जाटोली अनाज मंडी रैली में गौरवशाली भारत शब्द का प्रयोग अप्रासंगिक : सुखबीर तंवर   

12

जाटोली अनाज मंडी रैली में गौरवशाली भारत शब्द का प्रयोग अप्रासंगिक : सुखबीर तंवर                                                                              विश्वविद्यालयों का अनुदान रोकना, गरीब परिवार के युवाओं पर कुठाराघातभारत                                                                                                    भारत की वैश्विक स्तर पर युवा राष्ट्र के रूप में मजबूत पहचान                                                                                                                  भाजपा अंत्योदय की बात कर रही तो  दूसरी तरफ शिक्षा का निजीकरण                                                                                                        भारतीय जनता पार्टी अपने वायदों और जन अपेक्षा पर विफल रही

फतह सिंह उजाला                                      पटौदी, 26 जून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर ने विधानसभा कार्यालय पटौदी पर आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात कहा कि युवाशक्ति परिवर्तन की परिचायक है। भारत को वैश्विक स्तर पर युवा राष्ट्र के नाम से जाना जाता है। विगत करीब 20 वर्षों में युवाशक्ति के जोश एवं जुनून का उचित उपयोग नही हो पाया। केंद्र और राज्य सरकारें इसके लिये जिम्मेदार हैं। कौशल युक्त शिक्षा के अभाव में राष्ट्र और राष्ट्र की युवाशक्ति का विकास संभव नही है। दिल्ली राज्य की तर्ज पर कौशल विकास विश्वविद्यालय हर राज्य में स्थापित करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के दौरान कहा गया की “भारत में हर सप्ताह एक विश्वविद्यालय खुल रहा है” सफेद झूठ है। हरियाणा सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों को अनुदान बंद करने के निर्णय की आलोचना करते हुये कहा की यह युवाओं की उच्च शिक्षा में एक अवरोध और गरीब एवं मध्यम वर्ग के विरुद्ध एक राजनीतिक साजिश है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय की बात करती है दूसरी तरफ शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देकर सरकारी विश्वविद्यालयों का अनुदान बंद करके जन सामान्य  पर कुठाराघात करती है।                                        

पटौदी में आयोजित गौरवशाली भारत रैली के संदर्भ में बोलते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने वायदों और जन अपेक्षा पर विफल रही है। पहली कलम से स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसानों की आय 2022 तक दुगनी करना, न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाना, युवाओं को दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष, 100 दिन में काला धन और हर भारतीय को 15-15 लाख रुपया, 100 स्मार्ट सिटी इत्यादि पर पूर्ण विफल रही है। सभी विफलताओं के साथ साथ विफल नोटबंदी, जीडीपी का -23.9 तक गिरना, डॉलर के मुकाबले रुपया की कीमत में एतिहासिक गिरावट, तीन काले कृषि कानून, कानूनों के  विरोध में 750 से ज्यादा किसानों की शहादत और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ  टेनी के बेटे द्वारा किसानों को रौंदना, अंतराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवानों का भाजपा सांसद द्वारा यौन शोषण प्रकरण में उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा संज्ञान लेना, सेना में अग्निवीर योजना के माध्यम से प्रति वर्ष 70 से 80 हजार रोजगार और देश सेवा  को मात्र  12000 पर सीमित करना, सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा में अपूरणीय क्षति, आर्थिक अपराधियों जैसे विजय माल्या,  मेहूल चौकसी, नीरव मोदी, ऋषि कमलेश अग्रवाल सहित सैकड़ों अपराधियों को लाखों करोड़ रुपया लूटकर विदेश भागने में सरकारी संरक्षण, कौशल विकास के नाम पर धनशोधन आदि राष्ट्र के प्रत्यक्ष ज्वलंत विषयों के  दृष्टिगत गौरवशाली भारत शब्द का प्रयोग अप्रासंगिक है। हरियाणा सरकार की विफलताओं पर बोलते हुये कहा की सर्वे के आधार पर प्रदेश बेरोजगारी और महंगाई में प्रथम स्थान पर है, हजारों विद्यालय बंद, तकनीकी शिक्षा का अभाव, शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा, स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचागत विकास नही, चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य संसाधनों की भारी कमी, खाद की कमी और कालाबाजारी, किसानों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग पर बार बार लाठीचार्ज, परिवार पहचान पत्र के मनगढ़ंत आंकडों के आधार पर 5 लाख से ज्यादा बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों की पेंशन एवं 10 लाख से ज्यादा राशन कार्ड काटना, विगत 9 वर्षों में से 4 वर्ष से ज्यादा पंचायतीराज व्यवस्था भंग रहना और पंचायतीराज के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज, कोविड में शराब और रजिस्ट्री घोटाले, हरियाणा लोक सेवा आयोग में नौकरी के बदले करोड़ों रुपये का लेनदेन, 50 प्रतिशत से ज्यादा राजस्व देने वाले वैश्विक शहर गुड़गांव का विगत 9 वर्षों की पहली बारिश में जलमग्न हो जाना,गुड़गांव से द्वारका और गुड़गांव से फरीदाबाद मेट्रो विस्तार के वायदों के बाद गुड़गांव में मेट्रो का एक इंच विस्तार नही होना, लगभग पेपर लीक होना, खनन घोटाले और पुलिस अधिकारी की हत्या, ओवरलोडिंग घोटाला, कौशल विकास घोटाला, हर घर नल से जल के नाम पर झूठ भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह है।                                 

स्थानीय स्तर पर विगत दो दशकों से पटौदी शहर जामनगर बना हुआ है। पटौदी नगर परिषद गठन का प्रत्यक्ष विरोध और चुनाव नही होना, मानेसर नगर निगम के गठन का विरोध और गठन के दो वर्ष बाद भी चुनाव नही होना, मानेसर क्षेत्र के कासन गावं की 1810 एकड़ भूमि जहां बाजार भाव लगभग 15 करोड़ है मात्र 55 लाख में अधिग्रहित करना और 1128 एकड़ के मुआवजे में विसंगतियों के विरोध में एक वर्ष से किसानों का निरंतर धरना-प्रदर्शन, अहीर रेजिमेंट गठन के लिये डेढ वर्ष से निरंतर धरने पर उचित संज्ञान नही लेना, भ्रष्टाचार के पर्याय पहाड़ी  रेलवे ओवर ब्रिज का टूटना और सवा तीन साल बाद भी पुनर्निर्माण नही होना, क्षेत्र लगभग सड़क जर्जर और चलने लायक नही होना, क्षेत्र की ढाणियों को बिजली की जगमग योजना से वंचित रखना, शुद्ध पेयजल उपलब्ध नही होना झूठ की पोल खोलने के लिये पर्याप्त है। आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी समय में केंद्र और राज्य सरकार की सभी विफलताओं को जनजागरण के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जायेगा। आम आदमी पार्टी के शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, रोजगार एवं जन सामान्य को जन सुविधायें प्रदान करने वाले वैश्विक मॉडल की प्रशंसा करते हुये कहा की समस्त राष्ट्र में इस वैश्विक मॉडल की अविलंब आवश्यकता है।                                                   

सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं में जोश भरते हुये कहा “सफर में धूप तो होगी – अगर जल सको तो चलो।” सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में नहीम एवं आसिफ उर्फ काला की अगुवाई में जय प्रकाश, रफीक, राजू, साजिद, जोगेंद्र, अताउल्लाह, शहजाद, कामिल एवं अन्य ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप यादव, करतार नैनवा, सुरेश सैनी, विजय खनगवाल, श्रद्धानंद, पंकज तंवर, लखपत, आयुष, सत्येंद्र सहित अन्य आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading