Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

UPI ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में हुए 9.83 लाख करोड़ के लेनदेन

32

भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ता जा रहा है।

देश मे लगातार डिजिटल पेमेंट का चलन दिन पर दिन बढता जा रहा है। आज कई तरह एप देश में आ चुके है जिससे डिजिटल पेमेंट बढती जा रही है। आज दंेश मे कैश का दौर धीरे धीरे खत्म हो चुका है । पिछले दो साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो कोरोना महामारी ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया है और लोग यूपीआई पेमेंट एप पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं।

जानकारी  के लिए बता दे कि नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, अप्रैल के महीने में इस प्लैटफॉर्म की मदद से कुल 558 करोड़ ट्रांजैक्श किए गए जिसकी टोटल वैल्यु 9.83 लाख करोड़ रुपए रही. मार्च में इस प्लैटफॉर्म पर कुल 540 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए थे. ट्रांजैक्शन वैल्यु 9.6 लाख करोड़ रही थी.। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) द्वारा किए गए लेनदेन के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 में यूपीआई के जरिए 9.83 लाख करोड़ रुपए की गई है। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 में यूपीआई के जरिए 9.83 लाख करोड़ रुपए के 558 करोड़ लेनदेन हुए, जो अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। पिछले महीने यानी मार्च 2022 के मुकाबले यह लगभग 3 फीसदी ऊपर है। मार्च में यूपीआई के जरिए 9,60,581.66 करोड़ रुपए के 540 करोड़ लेनदेन हुए थे।

पिछले साल से तुलना करें, तो लेनदेन की मात्रा में जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है। यह 111 फीसदी बढ़ी है। लेनदेन के मूल्य में लगभग 100 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल 2021 में, (UPI) ने 4.93 ट्रिलियन रुपए के 2.64 अरब लेनदेन को प्रोसेस किया था। वित्त वर्ष 2022 में (UPI)  ने 46 अरब से भी ज्यादा लेनदेन को प्रोसेस किया। इसकी राशि 84.17 ट्रिलियन रुपए से ज्यादा थी। वहीं वित्त वर्ष 2021 में इसने 22.28 अरब लेनदेन को प्रोसेस किया।

लेनदेन मूल्य में लगभग 100% की वृद्धि हुई है। पिछले साल अप्रैल 2021 में यूपीआई के जरिए 2.64 अरब ट्रांजेक्शन किए गए थे और इसकी राशि 4.93 लाख करोड़ रुपये थी। दूसरे वित्तीय वर्ष के शुरुआती दिनों में न्च्प् लेनदेन में गिरावट देखी गई क्योंकि कोरोना की दूसरी लहर ने हर क्षेत्र में अपना बुरा प्रभाव छोड़ा। लेकिन उसके बाद यूपीआई लेनदेन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल का रिकॉर्ड इसका सबूत है।

क्या है यूपीआई?

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस डिजिटल रूप से पेमेंट का एक तरीका है। इसके तहत आप घर बैठे आसानी से किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यह एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसा तुरंत ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। आप यूपीआई के जरिए रात या दिन कभी भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading