Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

दो चरणों में होगा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का कार्य -राव इंद्रजीत                                                                                                                  6 अगस्त को पीएम करेंगे रेलवे स्टेशनों  के नवीनीकरण का शिलान्यास 

17

दो चरणों में होगा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का कार्य -राव इंद्रजीत                                                                                                                  6 अगस्त को पीएम करेंगे रेलवे स्टेशनों  के नवीनीकरण का शिलान्यास 

राजेंद्र पार्क की ओर से भी मिलेगी रेलवे स्टेशन के लिए दूसरी एंट्री                                                                                                                    पटौदी रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन का शिलान्यास कार्य भी शामिल

सीमेंट यार्ड व मारुति यार्ड संबंधित रेलवे स्टेशन से किया जाएगा  शिफ्ट                                                                                                                    6 अगस्त को देशभर के करीब 100 स्टेशनों के नवीनीकरण का शुभारंभ करेंगे

फतह सिंह उजाला                                            गुरुग्राम / पटौदी 31 जुलाई गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा है की गुरुग्राम रेलवे स्टेशन व पटौदी रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन  कार्य का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  6 अगस्त को करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इन स्टेशनों सहित देशभर के करीब 100 स्टेशनों के नवीनीकरण का शुभारंभ करेंगे। 

 जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री  इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का  अपग्रेडेशन दो चरणों में होगा।  पहले चरण में करीब सवा सौ से डेढ़ सौ करोड रुपए खर्च किए जाएंगे और दूसरे चरण में भी करीब इतनी ही राशि खर्च की जाएगी। अपग्रेडेशन कार्य में खास बात यह होगी कि  गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को दो एंट्रियां मिल जाएंगी। अब राजेंद्र पार्क की ओर से भी गुड़गांव के लोगों को रेलवे स्टेशन के लिए प्रवेश मिलेगा । योजना तैयार की जा रही है कि दौलताबाद फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन भी सीधे स्टेशन से जुड़ जाएं इसके लिए रेलवे अधिकारियों की जीएमडीए से वार्ता चल रही है। 

रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने गुरुग्राम व पटौदी रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन  योजना को तैयार कर रहा है। 

हटेगा सीमेंट यार्ड व मारुति का वाहन यार्ड                

नए अपग्रेडेशन प्लान के अनुसार रेलवे स्टेशन के आसपास कॉलोनी में रहने वाले लोगों की पुरानी मांग सीमेंट याद को हटाने की पूरी हो जाएगी। राव ने बताया कि उन्हें कई बार आसपास की कॉलोनी के लोगों की शिकायतें प्राप्त हुई थी सीमेंट यार्ड होने के कारण उनके घरों में सीमेंट की धूल व सांस लेने में काफी दिक्कत का का सामना करना पड़ता है। राव ने बताया कि अपग्रेडेशन प्लान में उन्होंने रेलवे अधिकारियों को एशियाड को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे जिसे अपग्रेडेशन प्लान में शामिल कर लिया गया है।

पटौदी  रेलवे स्टेशन पर यात्रियों  के लिए  बढ़ेंगी  सुविधाएं

 रेलवे की  ओर से  पटौदी  रोड  रेलवे स्टेशन  का चयन  अमृत भारत मिशन के तहत किया गया है। राव  ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत भारत मिशन के अंतर्गत पटौदी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए आने वाले समय में योजनाओं को लागू  किया जाएगा।  अमृत भारत मिशन के तहत दिल्ली रेल मंडल के तहत करीब दो दर्जन रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है जिसमें पटौदी भी शामिल है। इस योजना के तहत रेलवे की ओर से चयनित स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य किया जाएगा जिनमें रेलवे स्टेशन का विस्तार,  यात्रियों की सुविधाओं के लिए फुटओवर ब्रिज,  एक्सीलेटर, यात्री ट्रेनों के ठहराव में वृद्धि व अन्य सुविधाएं का विस्तार शामिल है। अमृत भारत मिशन पटौदी रेलवे स्टेशन  पर क्रियान्वित होने वाली योजनाओं वह अन्य सुझाव को लेकर  डीआरएम ने हाल ही में पटौदी  रेलवे स्टेशन का दौरा किया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर हाल वेटिंग रूम बनाने का कार्य अमृत भारत मिशन के तहत किया जाएगा।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading