लुधियाना की महिला पार्षद राशि अग्रवाल को अज्ञात धमकी
लुधियाना की महिला पार्षद राशि अग्रवाल को अज्ञात धमकी ,
लाखों मांगे अन्यथा जान से मार डालने की दी धमकी
🟠पंजाब के लुधियाना में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और पार्षद राशि अग्रवाल को गैंगस्टरों ने धमकी दी है और तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। धमकी देने वाले ने कहा है कि अगर पुलिस को सूचना दी तो उसे गोलियां से छलनी कर दिया जाएगा।
राशि हेमराज अग्रवाल ने इसकी शिकायत थाना हैबोवाल के थाना प्रभारी को दी। उन्होंने साइबर सेल की मदद से पता कराने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की अन्य उपाध्यक्ष मनीषा सूद को धमकी मिली तो पार्षद राशि अग्रवाल फेसबुक पर लाइव आईं। इसके बाद उन्होंने सारी जानकारी साझा की और सरकार से कार्रवाई की मांग की। पार्षद राशि हेमराज अग्रवाल ने बताया कि पांच दिन पहले मंगलवार की रात करीब पौने 11 बजे उनके Whatsapp पर एक मैसेज आया और उसमें धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी और कहा कि अगर पैसे नहीं दिया तो कितनी गोलियां उसे मारी जाएंगी… उसे भी नहीं पता। यह भी कहा गया कि अगर पुलिस को इस बारे में शिकायत दी तो उसका हाल और भी बुरा होगा।
Comments are closed.