Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम ने शहीद भगत सिंह,राजगुरू,सुखदेव एवं अन्य शहीदों और किसान शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

17

 संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम ने शहीद भगत सिंह,राजगुरू,सुखदेव एवं अन्य शहीदों और किसान शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

प्रधान संपादक योगेश

किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 118वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि आज शहीद भगत सिंह,राजगुरू,सुखदेव एवं अन्य शहीदों और किसान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।उन्होंने बताया कि आज शहीद भगत सिंह,राजगुरु तथा सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर देश के लिए जान न्योछावर करने वाले सभी शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन को आज 118 दिन हो गए हैं और इस दौरान 300 से ज़्यादा किसान शहीद हो चुके हैं।इस अवसर पर सभी किसान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया है।

चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि ये किसान आंदोलन विचारधारा की लड़ाई है।ये आंदोलन किसान ग़रीब मज़दूर और आम आदमी तथा पूंजीपतियों के बीच की लड़ाई है।उन्होंने कहा कि शहीद किसानों ने अपना बलिदान किसान मज़दूर और ग़रीब आदमी की लड़ाई लड़ते हुए दिया है।उन्होने कहा कि किसान आंदोलन के इतिहास में उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

बीरू सरपंच ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार तीनों काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती आंदोलन जारी रहेगा।

 इस अवसर पर बीरू सरपंच तथा अन्य किसान नेताओं ने किसानों के एक जत्थे को ऊषा सरोहा तथा एस एल प्रजापति के नेतृत्व में झंडी दिखाकर शाहजहाँपुर बॉर्डर पर किसानों की मदद के लिए रवाना किया।

आज धरने पर बैठने वालों में धर्मबीर परवाल,विंग कमांडर एम एस मलिक, अमित नेहरा,नवनीत रोजखोडा,अरूण शर्मा एडवोकेट,कमांडेंट सत्यवीर सिंह धोंचक,तेजराम यादव,ईश्वर सिंह पातली,विजय यादव,मनोज झाड़सा,योगेन्द्र सिंह समसपुर,पंजाब सिंह,मनीष मक्कड़,मीनू सिंह, मलीहा अल्वी,गीता गोरी,हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,महासिंह ठकरान,सतीश कुमार कादीपुर,योगेश्वर दहिया,सूबे सिंह यादव एडवोकेट,कमलजीत सिंह,मुकेश डागर, डॉक्टर सारिका वर्मा,ब्रह्म प्रकाश सहरावत एडवोकेट,बिरेन्द्र सिंह कटारिया,राजबीर कटारिया,महेंद्र सिंह रेनीवाल एडवोकेट,आर सी हुड्डा, दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार सेन,धर्मवीर झाड़सा,सुरेन्द्रसिंह,दीनबंधु दत्ता,देशराज सिंह,कमलदीप,फूल कुमार, रमेश दलाल तथा सैकड़ों व्यक्ति शामिल हुए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading