Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने 8 विकास कार्यों की रखी आधारशिला

24

केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने 8 विकास कार्यों की रखी आधारशिला
–    नगर निगम गुरूग्राम द्वारा विभिन्न वार्डों में 17 करोड़ 72 लाख रूपए की
     लागत से किए जाएंगे विकास कार्य
–    गुरूग्राम की मेयर श्रीमती मधु आजाद सहित निगम पार्षद एवं
     अधिकारीगण रहे उपस्थित

प्रधान संपादक योगेश

गुरूग्राम । केन्द्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं योजना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इन्द्रजीत सिंह सोमवार को गुरूग्राम पहुंचे। उन्होंने स्थानीय स्वर्ण जयन्ती लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में नगर निगम गुरूग्राम के 8 विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
    नगर निगम गुरूग्राम द्वारा विभिन्न वार्डों में 8 विकास कार्य किए जाएंगे, जिन पर 17 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत आएगी। केन्द्रीय मंत्री ने जिन विकास कार्यों की आधारशिला रखी, उनमें वार्ड-15 के सैक्टर-4 में 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से स्ट्रॉम वाटर ड्रेन निर्माण, वार्ड-17 में 2 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से संत रविदास भवन का पुर्ननिर्माण, वार्ड-28 के गांव झाड़सा में 2 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से प्रजापति धर्मशाला का पुर्ननिर्माण, वार्ड-29 के गांव टीकरी में 1 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ओल्ड एज होम एवं मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण, वार्ड-23 के सैक्टर-37 में 4 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से 7 पार्कों का जीर्णोद्धार, वार्ड-31 के सैक्टर-52 में 1 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से विभिन्न सडक़ों की मरम्मत, वार्ड-31 में 2 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 15 पार्कों का निर्माण तथा वार्ड-35 में 1 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से सडक़ों का निर्माण कार्य शामिल हैं।
    इस मौके पर गुरूग्राम की मेयर मधु आजाद, निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह, निगम पार्षद महेश दायमा, अश्विनी शर्मा, सीमा पाहुजा, कुलदीप बोहरा, अश्विनी शर्मा, अनूप सिंह, रविन्द्र यादव, सुनील कुमार व विरेन्द्रराज यादव, भाजपा नेता अनिल यादव चक्करपुर, पूर्व मेयर विमल यादव, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बत्रा, राकेश यादव, दलीप साहनी सहित नगर निगम गुरूग्राम के चीफ इंजीनियर टीएल शर्मा एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading