Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

150 करोड़ से बदलेगी पठानकोट कैंट स्टेशन की सूरत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया एलान

15

150 करोड़ से बदलेगी पठानकोट कैंट स्टेशन की सूरत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया एलान

केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल पठानकोट पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरा। केंद्रीय मंत्री ने गुरद्वारा श्री बारठ साहिब में माथा टेका। इसके बाद गुरदासपुर रोड स्थित होटल में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई कर रही है। इस पर कानून अपना काम करेगा। पुलवामा हमले पर सत्यपाल मलिक के बयान पर उन्होंने कहा कि इस पर कुछ नहीं कहना है। इस मुद्दे पर भाजपा अपना स्टैंड पहले साफ कर चुकी है। 150 करोड़ से पठानकोट कैंट स्टेशन का होगा कायाकल्प केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि रि-डेवलपमेंट प्लान ऑफ पठानकोट कैंट योजना के तहत पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन का 150 करोड़ से कायाकल्प होगा। डीपीआर बन रही है। इसमें मल्टीस्टोरी पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया, एंट्रेंस, फूड कोर्ट, होटल जैसे कमरे, एस्केलेटर, लिफ्ट जैसी सुविधाएं होंगी।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading