वंदे भारत को लेकर यात्रियों में जबरदस्त क्रेज, बाकी ट्रेनों को है यात्रियों का इंतजार!
वंदे भारत को लेकर यात्रियों में जबरदस्त क्रेज, बाकी ट्रेनों को है यात्रियों का इंतजार!
देश की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को यात्री बहुत पसंद कर रहे हैं। ऐसे में रेलवे मंत्रालय भी आए दिन हर राज्य से नई ट्रेनें शुरू कर रहा है। अब तक देश में कुल 10 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही हैं। जबकि 11वीं वंदेभारत ट्रेन जल्द ही जयपुर से दिल्ली के बीच शुरू होने वाली है। वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर यात्रियों में ऐसा क्रेज दिख रहा है कि शताब्दी एक्सप्रेस जैसी महत्पूर्ण ट्रेन भी पीछे छूटते नजर आ रही हैं।
अगर वंदे भारत ट्रेनों की बात करें, तो 10 में से 5 वंदे भारत ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी के पार जा पहुंची है। यानी इसमें प्रत्येक ट्रिप में सभी सीटें फुल चल रही हैं और ट्रेन वेटिंग में चल रही हैं। जबकि अन्य चार वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी के पार जा पहुंची है। उम्मीदों के मुताबिक यात्री इसमें सफर कर रहे हैं। जबकि एक वंदे भारत ट्रेन जो नागपुर-बिलासपुर के बीच चल रही है उसकी ऑक्यूपेंसी 50 से 55 फीसदी के बीच है।
Comments are closed.