Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

ग्रेटर नोएडा : यमुना सिटी में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, ये हाईटेक सुविधाएं 25 हेक्टेयर में होंगी –

19

ग्रेटर नोएडा : यमुना सिटी में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, ये हाईटेक सुविधाएं 25 हेक्टेयर में होंगी –

ग्रेटर नोएडा : यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-33 में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा। करीब 25 हेक्टेयर में इसे विकसित करने की योजना है। इसके लिए 147 भूखंडों की योजना जल्द लाई जाएगी। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में गतिविधियां शुरू होने लगी हैं। बसावट बढ़ने से पहले यमुना प्राधिकरण यहां पर जरूरी सुविधाओं को विकसित करने पर जोर दे रहा है। प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने की योजना बनाई है। इसके लिए सेक्टर-33 का चयन किया गया है।

ट्रांसपोर्ट नगर में क्या खास होगा

प्राधिकरण इसमें सर्विस गैराज, ऑटो पार्ट्स शॉप, शोरूम, धर्म कांटा, गोडाउन और ऑफिस आदि विकसित करेगा। इसके लिए भूखंड की योजना निकाली जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर में रेस्तरां, होटल और मल्टी लेवल पार्किंग भी विकसित की जाएगी। इसके अलावा ट्रकों की पार्किंग के लिए भी जगह तय की जाएगी।

ऑफिस के लिए जमीन का आवंटन होगा

ट्रांसपोर्ट कंपनियों के ऑफिस का भी प्रावधान किया जाएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए भूखंडों की येाजना निकालेगा। इसमें 120 वर्ग मीटर, 512, 640, 820 और 1200 वर्ग मीटर के भूखंड शामिल होंगे। प्राधिकरण की प्रस्तावित योजना में 147 भूखंड शामिल किए हैं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading