Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

ट्रेड यूनियनों ने धरनास्थल पर आकर किया भारत बंद का समर्थन।

38

ट्रेड यूनियनों ने धरनास्थल पर आकर किया भारत बंद का समर्थन।

प्रधान संपादक योगेश

किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 119वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि आज विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर आकर 26 मार्च के भारत बंद का समर्थन किया।

ट्रेड यूनियन काउंसिल के संयोजक अनिल पवार ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ट्रेडयूनियन 26 मार्च के भारत बंद का समर्थन करती है और 26 मार्च को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार ने मज़दूरों का शोषण करने के लिए 44 श्रम क़ानून रद्द करके चार कोढ़ बढ़ा दिए हैं जो कि सरासर ग़लत है।

रिटायर्ड विंग कमांडर एम एस मलिक नये ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का व्यवहार किसानों के प्रति ठीक नहीं है।उन्होने कहा कि सरकार को किसानों सेबात करनी चाहिए और किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

धरने को संबोधित करते हुए मंडी सुधार समिति के प्रधान मुकेश डागर ने कहा कि 26 मार्च के भारत बंद को मंडी में आने वाले सभी किसान और आढ़ती पूरा समर्थन करेंगे।

धरने को संबोधित करते हुए डॉक्टर सारिका वर्मा ने कहा कि जनता में भारत बंद के आव्हान को समर्थन मिल रहा है। उन्होने कहा कि पेट्रोल डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं और रसोई गैस की क़ीमतें बेतहाशा बढ़ गई है।

धरने को संबोधित करते हुए जय किसान संगठन के कार्यकर्ता मनीष मक्कड़ ने कहा कि 26 मार्च को भावपूर्ण बंद रहेगा।उन्होंने कहा कि उनका संगठन भारत बंद में पूरा पूरा सहयोग करेगा।

आज धरने पर बैठने वालों में नवनीत रोजखोडा,अरूण शर्मा एडवोकेट,माइकल सैनी,कमांडेंट सत्यवीर सिंह धोंचक,तेजराम यादव,ईश्वर सिंह पातली,विजय यादव,मनोज झाड़सा,योगेन्द्र सिंह समसपुर,पंजाब सिंह,मनीष मक्कड,तनवीर अहमद,महासिंह ठकरान,एस एल प्रजापत,सतीश कुमार कादीपुर,योगेश्वर दहिया,कमलजीत सिंह,रेखा यादव,ब्रह्म प्रकाश सहरावत एडवोकेट,बिरेन्द्र सिंह कटारिया,राजबीर कटारिया,महेंद्र सिंह रेनीवाल एडवोकेट,आर सी हुड्डा, दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार सेन,धर्मवीर झाड़सा,सुरेन्द्रसिंह,दीनबंधु दत्ता,देशराज सिंह,कमलदीप,फूल कुमार, रमेश दलाल तथा सैकड़ों व्यक्ति शामिल हुए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading