Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

बाड़मेर अंतिम संस्कार में गए 35 लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

20

बाड़मेर अंतिम संस्कार में गए 35 लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी: 2 लोगों की मौत, 23 लोग घायल, 9 लोगों को किया रेफर..!!

अंतिम संस्कार में शामिल होकर 35 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई वहीं, 23 लोग घायल हो गए। इसमें से 8-9 घायलों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर किया गया है। घटना बाड़मेर जिले के चंदानियों का तला कापराऊ की घटना है। घटना की जानकारी मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया और मृतकों के शवों को चौहटन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायलों को पहुंचा हॉस्पिटल। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, घायलों को पहुंचा हॉस्पिटल। पुलिस के अनुसार चौहटन कस्बे में आज मिलने वालों का देहांत हो गया था। उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कापराऊ गांव के आसपास के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद ट्रैक्टर- ट्रॉली में करीब 35 लोग सवार होकर वापस गांव की ओर लौट रहे थे। इस दौरान चंदानियों का तला गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में सवार 25 लोग घायल हो गए। कुछ लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। एक बार अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के लोग प्राइवेट गाड़ी से चौहटन हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर इलाज के खेमाराम (32) पुत्र चेनाराम निवासी मते का तला और बुद्धाराम (48) पुत्र पदमाराम निवासी मते का तला ने दम तोड़ दिया। वहीं 8-9 गंभीर घायलों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। शेष सभी का इलाज चौहटन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

घायल कापराऊ निवासी लिखमाराम के मुताबिक मते का तला में मिलने वाला एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान ढलान की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें करीब 40 लोग सवार थे। सबके चोट लगी किसी के ज्यादा तो किसी के कम चोट लगी है।

चौहटन थानाधिकारी भुटाराम के मुताबिक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। करीब डेढ़ दर्जन से दर्जन लोग घायल है। करीब 8-9 लोग गंभीर घायल हो गए जिनको डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर किया है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading