खरकड़ा गांव में 3 आंखों वाली बछड़ी ने लिया जन्म
दाईं तरफ की आंख में एक साथ दो, पशु डॉक्टरों ने जेनिटल डिसऑर्डर बताई वजह
महम / खरकड़ा गांव में 3 आंखों वाली बछड़ी ने लिया जन्म:दाईं तरफ की आंख में एक साथ दो, पशु डॉक्टरों ने जेनिटल डिसऑर्डर बताई वजह
खरकडा गांव में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला। गांव के रहने वाले गोलू के घर गाय ने तीन आंख वाली बछड़ी को जन्म दिया है। फिलहाल बछड़ी पूरी तरह से स्वस्थ है। पशु डॉक्टरों का कहना है कि यह जेनिटल डिसऑर्डर के कारण हो सकता है।
गोलू खरकड़ा के घर पैदा हुई तीन आंख वाली बछड़ी
महम से खरीदकर लाया था गाय
गांव खरकड़ा निवासी गोलू ने बताया कि वह कुछ समय पहले एक गाय महम से खरीदकर लाया था। उसकी गाय ने 27 दिसंबर को एक बछड़ी को जन्म दिया। बछड़ी का जन्म होने के बाद उसे देखा तो उसकी तीन आंखें थी। जिसके देखकर वह भी हैरान हो गया। फिलहाल बछड़ी पूरी पूरी तरह से स्वस्थ है और गाय का दूध पी रही है।
एक आंख के स्थान पर दो आंखें
गोलू खरकड़ा ने बताया कि जब उसने बछड़ी को संभाला तो उसकी एक आंख के अंदर दो आंखें थी। नॉर्मल पशुओं की दो आंखें होती हैं, लेकिन इस बछड़ी के तीन आंखें हैं। बछड़ी के बाएं तरफ वाली आंख तो सामान्य है, लेकिन जो दाएं तरफ आंख है उसके अंदर एक के स्थान पर दो आंखें हैं।
Comments are closed.