हड़ताल पर राज्य के डॉक्टर, OPD बंद होने से लौटे हजारों मरीज
Ranchi: हड़ताल पर राज्य के डॉक्टर, OPD बंद होने से लौटे हजारों मरीज; मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
रांची : राज्य भर के करीब 20 हजार डॉक्टर बुधवार को हड़ताल पर चले गए। हड़ताल में जाने की वजह से सभी सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रही। जिसके बाद हजारों मरीज बिना इलाज के वापस लौट गए।
अकेले रिम्स से करीब ढाई हजार मरीज बिना इलाज के वापस लौट गए। रिम्स, सदर सहित सभी मेडिकल कॉलेज, क्लिनिक, निजी अस्पताल में इमरजेंसी सेवा छोड़ पूरी चिकित्सीय व्यवस्था ठप रही।
Comments are closed.