Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

विधानसभा के घेराव में जोधपुर के युवाओं ने दिखाया जोश

663

विधानसभा के घेराव में जोधपुर के युवाओं ने दिखाया जोश:पुलिस ने लाठियां भांजी तो मची भगदड़; 2 युवकों को लगी चोट

जोधपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जयपुर में हुए प्रदर्शन में पुलिस ने वाटर केनल का भी प्रयोग किया।
कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जोधपुर के युवाओं ने भी जोश दिखाया। जोधपुर शहर, देहात दक्षिण और उत्तर जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे।

कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच कई बार झड़प हुई। पुलिस ने पानी की बौछारें चलाईं और लाठियां भांजी तो इसमें जोधपुर के दो युवा कार्यकर्ता चोटिल हो गए। जोधपुर से अलग-अलग मंडल वार कार्यकर्ताओं की टोली जयपुर पहुंची थी।

जोधपुर की कई गाड़ियों को जयपुर में प्रवेश से पहले तो टोल नाकों पर ही रोक लिया गया। जो कार्यकर्ता शहर में दाखिल हुए उनको विधानसभा तक नहीं जाने दिया गया।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ संघर्ष किया। पुलिस ने इस दौरान सख्ती भी बरती।

जयपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोका और पुलिस ने बल प्रयोग भी किया इस दौरान जोधपुर के दो युवा चोटिल भी हुए।
जयपुर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोका और पुलिस ने बल प्रयोग भी किया इस दौरान जोधपुर के दो युवा चोटिल भी हुए।
युवा मोर्चा के देहात दक्षिण जिला अध्यक्ष अरविंद बर्रा और शहर जिला अध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में जोधपुर के कार्यकर्ताओं ने जयपुर की सड़कों पर संघर्ष किया। देहात दक्षिण के महामंत्री देवी सिंह दईकड़ा और जिला उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी इस संघर्ष में चोटिल भी हुए। हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है।

जयपुर में विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई जोधपुर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की झड़प।
जयपुर में विधानसभा घेराव प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई जोधपुर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की झड़प।
इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां भी दी। वही भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण धनाडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। इस मौके पर अमृत गौड, भल्लाराम जवलिया, यश गोदा इनके साथ जोधपुर देहात दक्षिण के सभी मंडलों से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओ ने भागीदारी निभाई।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading