उपायुक्त, पुलिस आयुक्त से मिली रेडक्रॉस व सामाजिक संस्था की टीम
उपायुक्त, पुलिस आयुक्त से मिली रेडक्रॉस व सामाजिक संस्था की टीम
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। सोमवार को रेडक्रॉस सोसायटी के सह-सचिव सुभाष शर्मा, वर्किंग वूमेन हॉस्टल की वार्डन कविता सरकार, एक उड़ान संस्था की संस्थापिका कल्याणी सचान ने जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव व पुलिस आयुक्त कला रामचन्द्रन से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को गुरुग्राम में नियुक्ति पर बधाई और स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही उनको रेडक्रॉस सोसायटी, सोसायटी द्वारा संचालित वर्किंग वूमेन हॉस्टल व एक उड़ान द्वारा चलाए जा रहे जनहित के कार्यों से अवगत कराया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2022 को हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। अधिकारियों ने उन्हें इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी। सह-सचिव सुभाष शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा समय-समय पर जनहित के कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। कोरोना महामारी में भी सोसायटी ने दिन-रात जनसेवा की। जब ऑक्सीजन की शहर में कमी हुई तो भी रेडक्रॉस ने मोर्चा संभाला और जरूरतमंदों तक सिलेंडर पहुंचाए। सोसायटी के वर्किंग वूमेन हॉस्टल को लेकर वार्डन कविता सरकार ने बताया कि हॉस्टल में 40 कमरे हैं, जिनमें 42 महिलाएं रह रही हैं। सभी सुविधाओं से सुसज्जित हॉस्टल में महिलाओं को पूरी सुरक्षा मिलती है। कल्याणी सचान ने भी संस्था के क्रियाकलापों से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सोसायटी लगातार कार्यरत हैं।
Comments are closed.