Punjab Congress का नया अध्यक्ष बनने की दौड़ शुरू:अध्यक्ष पद की दौड़ में बिट्टू, तिवाड़ी, सिद्धू, रंधावा!
: पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पार्टी से छुट्टी की खबर के बाद पंजाब का नया कांग्रेस प्रधान बनने की दौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जल्द ही पंजाब को नया अध्यक्ष देने जा रहे हैं ताकि एक मजबूत कांग्रेसी मैदान में उतरकर भाजपा के हिंदू चेहरे सुनील जाखड़ को टक्कर दे सके।
सूत्रों ने बताया कि जिन नेताओं का नाम प्रधान पद की दौड़ में बताया जा रहा है, उनमें नवजोत सिंह सिद्धू, रवनीत सिंह बिट्टू, मुनीश तिवाड़ी, सुखविंदर सिंह रंधावा, सुखपाल सिंह खैहरा आदि अपने-अपने स्तर पर कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि कांग्रेस को यह डर सताने लगा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, जो आज भाजपा के अध्यक्ष बन गए हैं, कहीं पंजाब में कांग्रेस खेमे में बड़ी सेंध न लगा दें। इसलिए कांग्रेस के कई नेताओं को संगठन में अहम पद देने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है, क्योंकि अब लोकसभा चुनाव सामने हैं। ऐसे में कांग्रेस पंजाब में ‘आप’, अकाली दल, बीजेपी से बेहतर भूमिका निभाने की फिराक में है। ऐसे में जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नया चेहरा मिल सकता है।
Punjab Congress का नया अध्यक्ष बनने की दौड़ शुरू:
अध्यक्ष पद की दौड़ में बिट्टू, तिवाड़ी, सिद्धू, रंधावा!
: पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पार्टी से छुट्टी की खबर के बाद पंजाब का नया कांग्रेस प्रधान बनने की दौड़ शुरू हो गई है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जल्द ही पंजाब को नया अध्यक्ष देने जा रहे हैं ताकि एक मजबूत कांग्रेसी मैदान में उतरकर भाजपा के हिंदू चेहरे सुनील जाखड़ को टक्कर दे सके।
सूत्रों ने बताया कि जिन नेताओं का नाम प्रधान पद की दौड़ में बताया जा रहा है, उनमें नवजोत सिंह सिद्धू, रवनीत सिंह बिट्टू, मुनीश तिवाड़ी, सुखविंदर सिंह रंधावा, सुखपाल सिंह खैहरा आदि अपने-अपने स्तर पर कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि कांग्रेस को यह डर सताने लगा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, जो आज भाजपा के अध्यक्ष बन गए हैं, कहीं पंजाब में कांग्रेस खेमे में बड़ी सेंध न लगा दें। इसलिए कांग्रेस के कई नेताओं को संगठन में अहम पद देने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है, क्योंकि अब लोकसभा चुनाव सामने हैं। ऐसे में कांग्रेस पंजाब में ‘आप’, अकाली दल, बीजेपी से बेहतर भूमिका निभाने की फिराक में है। ऐसे में जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नया चेहरा मिल सकता है।
Comments are closed.