Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए बनाया गया है संपत्ति क्षति वसूली विधेयक-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम।

7

किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए बनाया गया है संपत्ति क्षति वसूली विधेयक-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम।

संपत्ति क्षति वसूली विधेयक के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

प्रधान संपादक योगेश

संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 146वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि संपत्ति क्षति वसूली विधेयक किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए बनाया गया है।उन्होंने बताया कि आज संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम तथा ट्रेड यूनियंस ने मिलकर संपत्ति क्षति वसूली विधेयक के विरोध में नायब तहसीलदार सुशील कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा तथा उपरोक्त विधेयक को रद्द करने की माँग की।

ट्रेड यूनियन काउंसिल के संयोजक अनिल पवार ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि संपत्ति क्षति वसूली विधेयक 2021 में ऐसे खतरनाक प्रावधान हैं जो निश्चित रूप से लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होंगे।

जनवादी महिला समिति की प्रदेशाध्यक्ष ऊषा सरोहा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि संपत्ति क्षति वसूली विधेयक किसी भी आंदोलन के दौरान कहीं पर भी किसी भी द्वारा किए गए निजी या सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई आंदोलन करने वालों से की जाएगी जो कि सरासर ग़लत है।

धरने को संबोधित करते हुए नवनीत रोज़खेडा ने कहा कि संपत्ति क्षति वसूली विधेयक लोकतंत्र के लिए ख़तरनाक है।यह क़ानून आम आदमी की आवाज़ को दबाने के लिए बनाया गया है।उन्होने कहा कि किसान इस क़ानून की कड़ी निंदा और विरोध करते हैं। उन्होने कहा कि जनहित में यह क़ानून वापस ले लेना चाहिए।

आज धरने पर बैठने वालों में डॉक्टर धर्मबीर राठी,बलवान सिंह दहिया,मनोज झाड़सा,योगेश्वर दहिया,योगेन्द्र सिंह समसपुर,अरुण शर्मा एडवोकेट,सतीश कुमार कादीपुर,पंजाब सिंह,फूल कुमार,मनीष मक्कड़,एस एल प्रजापति,विजय यादव,ईश्वर,कमलदीप,भारती देवी,,आकाशदीप,धर्मवीर झाड़सा तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए। 

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading