Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

नेशनल अचीवर्स 2021 में दर्ज हुआ सिविल डिफेंस के डिवीजन वार्डन सी. एस. सुकेश सैनी का नाम

2

नेशनल अचीवर्स 2021 में दर्ज हुआ सिविल डिफेंस के डिवीजन वार्डन सी. एस. सुकेश सैनी का नाम

प्रधान संपादक योगेश

सिविस डिफेंस के डिवीजन वार्डन श्री सुकेश सैनी जो कि पेशे से कंपनी सेकेट्री हैं बीते काफी समय से निस्वार्थ समाज सेवा में जुटे हैं। इन्होंने इस कोरोना काल में ही इन्होंने सिविल डिफेंस को ज्वाइन किया था इनकी लगन और सच्ची सेवा के कारण इन्हें सिविल डिफेंस में डिवीजन वार्डन पद पर नियुक्त किया गया। आज इनके कार्यो से प्रेरणा पाकर इनके मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस में कई युवा साथी मानव सेवा कार्यो में जुटे हैं।
इनके इन्ही सेवा कार्यो को देखते हुए इन्हें डिस्ट्रिक्ट स्तर पर गुरुग्राम जिला उपायुक्त व अन्य संस्थाएं भी सम्मानित कर चुकी हैं।
इन्होंने अपनी मेहनत,लगन और सच्चाई से आज समाज मे एक अलग मुकाम हासिल किया है।
श्री सुकेश सैनी जी ने नेशनल अचीवर्स 2021 अंतराष्ट्रीय सम्मान मंच में अपना चयन होने पर सर्वप्रथम अपने माता पिता,गुरुजनों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading